बिहार पुलिस में बंपर बहाली, लगभग 21 हजार पदों पर जल्द शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया

Bihar Police Recruitment: बता दें कि इन 20 हजार 937 पदों में से 10 हजार 468 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी जबल्कि 10 हजार 469 पदों को विभागीय प्रमोशन के माध्यम से भरा जाएगा। ये भर्ती बिहार के नौजवानों के लिए बिहार पुलिस का हिस्सा बनने का एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

May 15, 2026 - 11:02
May 15, 2026 - 11:07
 0  0
बिहार पुलिस में बंपर बहाली, लगभग 21 हजार पदों पर जल्द शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया

Bihar Police Recruitment: बिहार के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो बिहार पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं। राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने कुल 20 हजार 937 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। राज्य के गृह विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया तय कर दी है। 

बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे नौजवान हैं जो बिहार पुलिस का हिस्सा बनना चाहते हैं। बिहार पुलिस में शामिल होकर अपना करियर संवारने के साथ ही देश की सेवा करना चाहते हैं। ऐसे युवाओं के लिए राज्य की सम्राट चौधरी सरकार खुशखबरी लेकर आई है। बिहार पुलिस में कुल 20 हजार 937 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तय की जा चुकी है। गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

बता दें कि इन 20 हजार 937 पदों में से 10 हजार 468 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी जबल्कि 10 हजार 469 पदों को विभागीय प्रमोशन के माध्यम से भरा जाएगा। ये भर्ती बिहार के नौजवानों के लिए बिहार पुलिस का हिस्सा बनने का एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी तो मिलेगी ही, साथ ही साथ राज्य की कानून व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया को शुरु करने की कार्रवाई विभागीय स्तर पर शुरु की जा चुकी है। 

इसके साथ ही बिहार पुलिस में विशेष सहायक पुलिस जिसे सैप के नाम से भी जाना जाता है, उसमें भी भर्ती निकाली गई है। इसमें इंडियन आर्मी और केंद्रीय बलों (CAPF)  के रिटायर्ड जवानों को अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए रिटायर्ड जवान आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण के होगी। 

विशेश सहायक पुलिस की भर्ती को पूरा कराने की जिम्मेदारी दानापुर कैंट को दी गई है। इसमें कुल 15821 पदों को भरा जाएगा। शर्त सिर्फ इतनी सी है कि जवान शारीरिक रुप से फीट होना चाहिए और उसे हथियार चलाने आना चाहिए। 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News