गृह मंत्री का बड़ा ऐलान, बिहार पुलिस में 60 हजार पदों पर होगी बहाली
अगर आप भी पुलिस विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं और साथ में आम लोगों की सेवा करना चाहते हैं तो आज से ही तैयारी शुरु कर दीजिए। जल्द ही बिहार पुलिस में 60 हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्तियां निकलने वाली है। यह ऐलान राज्य के गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की है।
Bihar Police Vacancy 2026 बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बिहार में बेहतर पुलिसिंग और लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए जल्द ही बिहार पुलिस में 60 हजार से ज्यादा नियुक्तियां होंगी। यह बहाली प्रक्रिया अगले साल यानी की मार्च 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।
अगर आप भी पुलिस विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं और साथ में आम लोगों की सेवा करना चाहते हैं तो आज से ही तैयारी शुरु कर दीजिए। जल्द ही बिहार पुलिस में 60 हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्तियां निकलने वाली है। यह ऐलान राज्य के गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की है।
बिहार में तेज गति से औद्योगिकरण हो रहा है। इसके लिए लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए बिहार में जल्द ही दो और पुलिस बटालियन का गठन होगा। सीआईएसएफ यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर बीआईएसएस यानी बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन होगा। वहीं बिहार सरकार महिलाओं की सुरक्षा हेतु अभया ब्रिगेड के नाम पर से पुलिस दीदी का गठन करेगी।
बीआईएसएफ यानी बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल का दायित्व राज्य के उद्योगों को सुरक्षा प्रदान करना होगा। इसके साथ ही बिहार में नेशनल फॉरेंसिंग यूनिवर्सिटी का निर्माण भी कराया जाएगा। गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात का ऐलान बिहार विधान सभा में किया।
बजट पर चर्चा के दौरान सरकार की ओर से जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने बिहार में भविष्य की पुलिसिंग का ब्लू प्रिंट सदन के समक्ष रखा। डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार पुलिस में जो 60 हजार बहाली होगी उसमें 31 हजार पद सिपाहियों के होंगे जबकि बीआईएसएफ में 13500 और सैप में 1700 पदों पर बहाल होगी।
गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बताया कि इस बहाली में अग्निवीरों के लिए विशेष आरक्षण होगा। बिहार में विशेष बम निरोधक दस्ता और एसएसजी का भी गठन होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा हेतु स्पेशल महिला बटालियन का गठन होगा, जिसे अभया ब्रिगेड के नाम से जाना जाएगा इन्हें पुलिस दीदी के नाम से जाना जाएगा। ये बिहार के स्कूल कॉलेजों के सुरक्षा का दायित्व संभालेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0