CA फाइनल परीक्षा अब साल में 02 बार होगी, ICAI इंटर की तारीख भी बदली..

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेट ऑफ इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब साल में 03 बार की बजाय 02 बार ही CA फाइनल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Apr 9, 2026 - 08:07
Apr 7, 2026 - 19:58
 0  0
CA फाइनल परीक्षा अब साल में 02 बार होगी, ICAI इंटर की तारीख भी बदली..
Adobe

CA Final Examination 2026  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेट ऑफ इंडिया ( ICAI ) ने CA Final Examination को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब CA फाइनल परीक्षा प्रत्येक वर्ष मई और नवंबर के महीने में ही आयोजित होगी। यह बदलाव इसी साल मई से लागू हो जाएगा। इसके साथ ही CA इंटर Exam की तारीखों में भी बदलाव हो गया है। 

इसके पहले तक CA फाइनल परीक्षा जनवरी, मई और सितंबर में ली जाती थी। ICAI का कहना है कि इस बदलाव का निर्णय इस परीक्षा से जुड़े हितधारकों से मिले फीडबैक के आधार पर लिया गया है। 

CA फाइनल परीक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंसी का थर्ड और फाइनल लेवल होता है। इस लेवल को पार कर लेने अर्थात इस परीक्षा को पास कर लेने के बाद ही अभ्यर्थी चार्टर्ड अकाउंटेंट बन सकते हैं। इस परीक्षा को काफी कठिन माना जाता है। इसे पास करने के लिए कठिन परिश्रम, मेहनत और योजनाबद्ध तैयारी की जरुरत होती है। ICAI प्रत्येक वर्ष सीए फाइनल परीक्षा का आयोजन करता है पैटर्न में बदलाव के बाद अब सीए छात्रों को अब तीन की बजाय दो ही मौके मिल पाएंगे। 

ICAI ने आगामी मई महीने में होने वाली सीए इंटर परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 05 मई 2026 से आयोजित होंगी और 15 मई 2026 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होंगी। आईसीएआई ने स्पष्ट कर दिया है कि फाउंडेशन, फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की बाकी दूसरी परीक्षाओं के शेड्यूल में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल सीए फाइनल परीक्षा के मौके को तीन बार की जगह दो बार कर दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News