भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के साथ बदसलूकी, एंकर ने पूछा रेट !

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय एंकर पर भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं।

Feb 24, 2026 - 10:01
Feb 24, 2026 - 10:05
 0  0
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के साथ बदसलूकी, एंकर ने पूछा रेट !

Bhojpuri Singer News भोजपुरी मनोरंजन जगत में कलाकारों के सम्मान का मामला एक बार फिर से बहस का विषय बन गया है। जानी मानी भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के साथ एक ऐसी घटना सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इस वीडियो में निशा उपाध्याय इस कदर गुस्से में हैं कि उन्होंने लाइव शो में ही एंकर को मारने के लिए सैंडल निकाल लिया। 

पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल है। Singer Nisha Upadhyay News

घटना बिहार के सारण जिले की है। कार्यक्रम चल रहा होता है। निशा उपाध्याय मंच पर मौजूद रहती हैं। कई अन्य लोग भी मंच पर मौजूद रहते हैं। अचानक से निशा उपाध्याय क्रोधित हो जाती हैं। पांव से सैंडल निकाल कर हाथ में ले लेती हैं। हाथ में सैंडल लेकर वो एंकर की तरफ बढ़ती हुई दिखाई देती हैं। निशा उपाध्याय की टीम के मेंबर्स भी क्रोधित दिखाई दे रहे हैं। 

दरअसल हुआ ये कि जब सिंगर निशा उपाध्याय मंच पर परफॉर्म कर रही थीं तब एंकरिंग करते समय एंकर ने उनकी फीस/रेट को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। यह बात निशा उपाध्याय को नागवार गुजरी। यह भी कहा जा रहा है कि निशा उपाध्याय ने मंच पर एंकर को चप्पल से मार दिया। 

अक्सर भोजपुरी गायकों के कार्यक्रम में स्तरहीन बातें मंच से होती हैं। द्विअर्थी बातें तो जैसे भोजपुरी गीतों का पर्याय बन चुका है। पहली बार किसी महिला सिंगर को बुरा लगा है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है तो सुधार की गुंजाइश दिखने लगी है। 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री वैसे भी बदनाम है। कभी कभी तो लगता है कि भोजपुरी फिल्मों और गानों ने फूहड़ता के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। अन्य किसी भी दूसरी भाषा के गानों या फिल्मों में इतनी फूहड़ता दिखाई नहीं देती। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News