गर्मियों में नहीं लग रही भूख तो आजमाएं आसान घरेलू उपाय....
स्वस्थ मानव शरीर के लिए भोजन से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में अगर गर्मियों के दिनों में भूख न लगे और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगे तो इससे आपका कामकाज प्रभावित होता है। ऐसे में कुछ आसान से घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमान से गर्मियों के दिन में भी आपको अच्छी भूख लगेगी और आप भरपेट भोजन करेंगे।
बिहार समेत पूरा देश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम के इस मिजाज का सीधा असर लोगों की दिनचर्या और उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गर्मियों की वजह से कई लोगों को भूख लगनी बंद हो जाती है और पेट संबंधित परेशानियां बढ़ने लगती है। ऐसे में अपने शरीर का ध्यान रखना बेहद जरुरी हो जाता है।
स्वस्थ मानव शरीर के लिए भोजन से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में अगर गर्मियों के दिनों में भूख न लगे और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगे तो इससे आपका कामकाज प्रभावित होता है। ऐसे में कुछ आसान से घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमान से गर्मियों के दिन में भी आपको अच्छी भूख लगेगी और आप भरपेट भोजन करेंगे।
नींबू शरबत : गर्मियों के दिनों में घर से निकलने से पहले नींबू पानी का सेवन अवश्य करें। नींबू पानी बनाना बेहद आसान होता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, पाचन में सुधार आता है और भूख बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है।
नींबू, काली मिर्च और नमक : नींबू को बीच से काट लें। उसमें काली मिर्च का पाउडर और हल्का सा नमक लगा लें। इसे हल्की आंच पर गर्म कर लें ताकी नींबू का रस गुनगुना हो सके। इसके बाद इसे धीरे धीरे चूसें। यह आपकी गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को तो दूर करेगा ही, साथ ही साथ भूख भी बढ़ाएगा।
दही और छाछ : गर्मियों के दिनों में अगर आपको भूख नहीं लगती है तो आप एक गिलास ठंडी छाछ या दही में काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर सेवन करें। थोड़ी ही देर में भूख लगनी शुरु हो जाएगी।
पुदीना : पुदीना एक बेहतरीन हर्ब होता है तो भूख जगाने में सहायक होता है। गर्मियों के दिनां में पुदीना, हरी मिर्च और हरी धनिया को मिलाकर चटनी बनाकर खाने से भूख में वृद्धि होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0