बिहार : कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी
देश भर में " संगठन सृजन अभियान " के तहत कांग्रेस अपने संगठन की मजबूती में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बिहार के सभी सांगठनिक जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
Bihar Congress News कांग्रेस का देश भर में संगठन सृजन अभियान चल रहा है। इस क्रम में देश भर में कांग्रेस नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर रही है। बिहार में भी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी हो गई है। इसमें कई नए और युवा चेहरों के नाम शामिल है। बिहार के 38 जिलों के अलावा कांग्रेस ने इस बार कई सांगठनिक जिले भी बनाए हैं।
इस लिस्ट में रोहतास जिले की कमान जयप्रकाश पांडेय को सौंपी गई है। कैमूर जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा बनाए गए हैं। बक्सर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय को बनाया गया है। भोजपुर जिले में कांग्रेस की कमान डॉ श्रीधर तिवारी को सौंपी गई है।
पूर्व विधायक आनन्द शंकर सिंह को औरंगाबाद जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार होंगे। प्रो. संजीव कुमार जहानाबाद, मोहम्मद कैफ़ को अरवल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं बात पटना की करें तो पटना ग्रामीण 1 का जिलाध्यक्ष चंदन कुमार को जबकि पटना जिला ग्रामीण 2 का जिलाध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह को बनाया गया है। पटना शहरी का जिलाध्यक्ष कुमार आशीष को बनाया गया है। अमरेश कुमार अनीश लखीसराय कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
मधुबनी जिले में दो अध्यक्ष बनाए गए हैं। मधुबनी पूर्वी की कमान नलिनी रंजन झा और मधुबनी पश्चिमी की जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा को बनाया गया है। दरभंगा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौधरी जबकि शहरी जिलाध्यक्ष डॉ जमाल हसन बनाए गए हैं। पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना को सीतामढ़ी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
सीवान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, छपरा जिलाध्यक्ष डॉ शंकर चौधरी, गोपालगंज जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग को बनाया गया है। सुधीर कुमार राय सोनपुर अध्यक्ष बनाए गए हैं। महाराजगंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर भाई, सुपौल जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, वैशाली ग्रामीण रंजीत पंडित एवं शहरी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा बनाए गए हैं।
मोहम्मद मासूम रेजा अररिया, शहाब उल अख्तर किशनगंज, अफरोज आलम पूर्णिया ग्रामीण, कुमार आदित्य पूर्णिया शहरी, सुनील यादव कटिहार ग्रामीण, संजय सिंह कटिहार शहरी जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। शेखपुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी कुमार जबकि शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज आलम होंगे।
बेतिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश यादव, बगहा जिलाध्यक्ष नरेश राम, मोतिहारी अखिलेश दयाल, गोविंदगंज शशि भूषण राय, मुजफ्फरपुर अरविंद कुमार मुकुल, कांटी के कृपा शंकर शाही कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए हैं।
बांका जितेंद्र सिंह, बेगूसराय शिव प्रकाश गरीब दास, बोधगया शेरघाटी संतोष कुमार, भागलपुर प्रवीण सिंह कुशवाहा, जमुई धर्मेंद्र कुमार गौतम, मधेपुरा संतोष कुमार सौरभ, मुंगेर राजेश मिश्रा, बिहारशरीफ उमैर खान, नालंदा विवेक सिन्हा, नवादा प्रभाकर झा, सहरसा मुकेश झा, समस्तीपुर ग्रामीण सिद्धार्थ क्षत्रिय, समस्तीपुर शहरी अनिता राम को जिम्मेदारी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0