पटना वालों के लिए खुशखबरी, राजधानी में बनने जा रहा प्रधानमंत्री एकता मॉल

अब बिहार और पटना वासियों को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने जा रहा है क्योंकि राजधानी पटना में प्रधानमंत्री एकता मॉल का निर्माण कराया जा रहा है।

Jan 21, 2026 - 08:17
Feb 13, 2026 - 19:28
 0  0
पटना वालों के लिए खुशखबरी, राजधानी में बनने जा रहा प्रधानमंत्री एकता मॉल
Source : Google

कश्मीर की पश्मीना शॉल से लेकर कन्याकुमारी की समुद्री साज सज्जा की वस्तुएं पटना में एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। राजधानी पटना में सरकार की ओर से एक ऐसे अत्याधुनिक मॉल का निर्माण कराया जा रहा है जहां भारत के लगभग सभी राज्यों के लोकल और जीआई उत्पाद मिलेंगे। 

इस मॉल का निर्माण पटना के बीचोबीच हो रहा है। अटल पथ के नजदीक पाटलिपुत्र पानी टंकी के पास जहां कभी नगर निगम का कचरा डंपिंग प्वाइंट हुआ करता था, उसे कहीं और शिफ्ट कर वहां प्रधानमंत्री एकता मॉल ( Unity Mall ) का निर्माण कराया जा रहा है। यह मॉल लगभग 2 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। 

एक समय था जब यहां पर कचरे की दुर्गंध से लोग आना जाना भी नहीं चाहते थें लेकिन अब यहां भारत की विविधता की खुशबू फैलेगी। यहां देश के विभिन्न राज्यों समेत बिहार के विभिन्न जिलों के स्थानीय पारंपरिक उत्पाद मिलेंगे। सरकार का यह कदम लोकल कारीगरों, शिल्पकारों एवं छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने वाला है साथ ही साथ यह राज्यों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने वाला है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार इस मॉल में हर राज्य का अलग अलग सेक्शन होगा। हर सेक्शन में राज्य के अनुसार वहां के विशिष्ट और क्षेत्रीय उत्पादों की बड़ी श्रृंखला मौजूद रहेगी। प्रधानमंत्री एकता मॉल को एक छत के नीचे राष्ट्रीय बाजार की संज्ञा दी गई है।

पटना नगर निगम ने जमीन के लिए NOC जारी कर दिया है। मॉल के निर्माण की जिम्मेदारी उद्योग विभाग को सौंप दी गई है। मॉल के निर्माण में लोगों की सुविधाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सुरक्षा, पर्यावरण आदि सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। तय समय में मॉल बनकर तैयार हो जाए, इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। 

प्रधानमंत्री एकता मॉल देश के विविध सांस्कृतिक विरासत को एक दूसरे के नजदीक लाने का एक विशिष्ट प्रयास है। इसके साथ ही इससे रोजगार, पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्र को भी नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News