तेजप्रताप के चूड़ा दही भोज में तेजस्वी को जाएगा निमंत्रण

हमेशा की तरह तमाम बड़े नेताओं और राजनीतिक दलों की ओर से मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज का आयोजन होगा लेकिन चर्चा तो तेजप्रताप यादव के ही भोज की होने वाली है।

Jan 6, 2026 - 11:56
Feb 13, 2026 - 19:27
 0  0
तेजप्रताप के चूड़ा दही भोज में तेजस्वी को जाएगा निमंत्रण
Source : Google

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, महुआ और हसनपुर के पूर्व विधायक, जनता जनशक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव...

बिहार की सियासत में मकर संक्रांति भोज का बड़ा महत्व होता है। मकर संक्रांति भोज यानी कि चूड़ा दही भोज..

बिहार में सभी बड़े नेताओं, मंत्रियों और राजनीतिक दलों की ओर से मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी को चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जाता है। इस भोज के आध्यात्मिक मायने भी होते हैं और राजनीतिक भी....

जाहिर तौर पर इस बार नवगठित सरकार है, नई भूमिका में कम संख्याबल वाला विपक्ष है तो अलग अलग चूड़ा दही भोज राजनीतिक चर्चा और मीडिया की गपशप का केंद्र बिंदु बनने वाला है। 

यह तय मानिए कि इस बार तेज प्रताप यादव का मकर संक्रांति भोज सबसे ज्यादा पॉपुलर चूड़ा दही भोज होने जा रहा है क्योंकि तेज प्रताप इस बार नई भूमिका में होंगे। अब वो अपने पिताजी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की छत्रछाया से बाहर निकल कर खुद का बैनर जनशक्ति जनता दल स्थापित कर चुके हैं। 

आइए, अब जानते हैं कि तेजप्रताप यादव के चूड़ा दही भोज में कौन कौन शामिल होने वाला है या हो सकता है !

मीडियाकर्मियों से बातचीत में खुलासा करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वो अपनी पार्टी द्वारा आयोजित मकर संक्रांति भोज में अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित करेंगे। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वो राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को भी आमंत्रित करेंगे। 

इसके साथ ही तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनके चूड़ा दही भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के मुताबिक बिहार से जो भी लोग भी इस मकर संक्रांति भोज में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

ऐसे में तेज प्रताप यादव की तरफ से न्योता देने पर तेजस्वी यादव आते हैं या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। सबकी निगाहें तेजस्वी की ओर ही होगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News