शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष चंद्रवंशी, 05 साल में बना करोड़पति !

पटना में NEET छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है। शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष चंद्रवंशी की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसकी पूरी कुंडली जान लीजिए।

Jan 19, 2026 - 08:39
Feb 13, 2026 - 19:33
 0  0
शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष चंद्रवंशी, 05 साल में बना करोड़पति !
Source : Google

राजधानी पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले में गठित विशेष जांच टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। टीम ने शनिवार को शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छानबीन की। रविवार को प्रभात मेमोरियल अस्पताल में टीम की दस्तक हुई। इस दौरान विशेष जांच टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी।

वहीं अब शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष चंद्रवंशी की पड़ताल भी शुरू हो गई है। उसके बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

मनीष रंजन उर्फ मनीष चंद्रवंशी मूल रूप से जहानाबाद जिले के जगपुरा पंचायत के खरका गांव का रहने वाला है। वर्ष 2020 में वो पटना आता है और एक निजी अस्पताल में 15 हजार रुपए की सैलरी पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के तौर पर नौकरी शुरू कर देता है।

कोरोना काल में वो ऑक्सीजन सप्लाई की एजेंसी शुरू करता है। इसके बाद अचानक से मनीष चंद्रवंशी की आर्थिक हैसियत में बदलाव आ जाता है। वो पटना में कई संपत्तियों का मालिक बन चुका है। इनकी कीमत करोड़ों में है। 

विशेष जांच टीम अब इस बात का पता लगा रही है कि आक्सीजन सप्लाई एजेंसी शुरू करने के लिए मनीष के पास पैसा कहां से आया ! उसने टेंडर कैसे हासिल कर लिया ? टीम मनीष से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

मनीष चंद्रवंशी अपने पंचायत से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। उसका नाम पहले से विवादों में रहा है। एक गृह प्रवेश समारोह में हर्ष फायरिंग में उसका नाम आया था। इस फायरिंग में एक युवक भी घायल हुआ था। 

15 जनवरी को पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया और अभी वो जेल में है। पुलिस की कार्रवाई स्पष्ट इशारा कर रही है कि इस वारदात में मनीष चंद्रवंशी की भूमिका संदिग्ध है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News