अहमदाबाद की कंपनी बिहार में खोलने जा रही स्टील प्लांट, रोजगार की होगी भरमार

बिहार इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अगले 05 साल बिहार में औद्योगिकरण और निवेश के नाम रहेंगे, इसके संकेत मिलने लगे हैं।

Dec 20, 2025 - 11:25
Feb 15, 2026 - 12:27
 0  0
अहमदाबाद की कंपनी बिहार में खोलने जा रही स्टील प्लांट, रोजगार की होगी भरमार
Source : google

गुजरात के अहमदाबाद की दिवाज कंपनी बिहार में स्टील प्लांट लगाने की तैयारी में है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित कुमार पटेल ने 150 एकड़ जमीन पर स्टील प्लांट लगाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया है। 

बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए " उद्योग वार्ता " का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य बिहार में निवेश में आ रही कठिनाइयों और समस्याओं का समाधान करना था। इस वार्ता में 14 उद्योग प्रतिनिधियों और स्टार्टअप सदस्यों ने भाग लिया। 

बिहार में स्टील प्लांट लगने से यूपी और एमपी में स्टील का निर्यात करना आसान हो जाएगा। 

इस वार्ता में निवेश प्रस्तावों और उद्योगों के लिए भूमि सम्बंधित आवश्यकताओं पर विमर्श हुआ। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी प्रस्तावों एवं परेशानियों को सुनने के बाद संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई एवं समाधान के लिए निर्देश दिए। 

इसके साथ ही वेलंकनी ग्रुप ने राज्य में 2000 एकड़ जमीन पर इंट्रीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने का प्रस्ताव दिया। किविसा के सीईओ नीरज कुमार ने फूड प्रोसेसिंग यूनिट तो जियोफास्ट के साकेत बागरिया ने भी अपनी औद्योगिक इकाई के लिए जमीन का प्रस्ताव रखा।

आरा के कारोबारी कुमार प्रशांत ने फ्लोटिंग हाउस और रेजिलियंट विलेज का प्रस्ताव रखा। ज्वेलरी निर्माण यूनिट के लिए और फर्नीचर निर्माण यूनिट के लिए भी जमीन के प्रस्ताव बिहार सरकार को मिले हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News