मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, 10 हजार के बाद अब कैसे मिलेंगे 2 लाख रुपये.....
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को अपनी इच्छा से रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की राशि पहले किस्त के रुप में दी जाएगी। जब इस 10 हजार रुपये से रोजगार प्रारंभ हो जाएगा तब छह महीने के बाद उसकी स्थिति का आंकलन कर आगे 02 लाख रुपये तक की मदद आवश्यक्तानुसार की जाएगी।
हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं के खाते में दिए गए 10 हजार रुपये की खूब जोर शोर से चर्चा हुई। यह भी कहा गया कि जिन्हें अभी 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, उन्हें आगे जाकर 2 लाख रुपये भी दिए जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में इस पर हम विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं।
दरअसल जिस योजना के तहत महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डाले गए और आगे 2 लाख रुपये देने की बात कही जा रही है, उस योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना है।
बिहार में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का लक्ष्य है कि हर बिहारी परिवार की एक महिला अपनी पंसद का रोजगार शुरु कर आर्थिक रुप से मजबूत हो सके। इस योजना का क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति यानी जीविका के माध्यम से होता है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को अपनी इच्छा से रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की राशि पहले किस्त के रुप में दी जाएगी। जब इस 10 हजार रुपये से रोजगार प्रारंभ हो जाएगा तब छह महीने के बाद उसकी स्थिति का आंकलन कर आगे 02 लाख रुपये तक की मदद आवश्यक्तानुसार की जाएगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत 26 सिंतबर 2025 को की थी। इसके तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दस दस हजार रुपये की रकम ट्रांसफर की गई थी। बिहार की अब तक 1.56 करोड़ महिलाओं को दस दस हजार रुपये दिए जा चुके हैं।
https://biharnews.com/Ex-MLA-pension-in-Bihar
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है ?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से निम्नलिखित शर्तें निर्धारित की गई हैं।
1. महिला बिहार की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
2. उसकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
3. विवाहित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
4. महिला जीविका सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
5. महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरुरी है।
6. महिला द्वारा पहले से राज्य या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी दूसरे स्वरोजगार योजना का लाभ नहीं लिया गया हो।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए कौन कौन से कागज की जरुरत पड़ेगी :
1. आधार कार्ड
2. पासपोर्ट साइज फोटो
3. बैंक का पासबुक
4. निवास प्रमाण पत्र
5. जन्म या आयु प्रमाण पत्र
6. आय प्रमाण पत्र
7. जरुरत के अनुसार कोई भी शिक्षा प्रमाण पत्र
8. व्यवसाय का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा ?
- अगर आप बिहार के किसी शहरी क्षेत्र में निवास करती हैं तो आपको जीविका की वेबसाइट https://mmry.brlps.in/ पर जाना होगा
- वहां पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का डिटेल एवं व्यवसाय का प्रकार दर्ज करना होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड, फोटोग्राफ, सादे कागज पर सिग्नेचर, बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो जाने के बाद उनके क्षेत्र की कार्यरत सामुदायिक संसाधन सेवी संपर्क करेंगी और समूह में जोड़ेंगी। याद रखें कि समूह से जुड़ने के बाद ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ मिल सकता है।
- शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं पहले से ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की कोई जरुरत नहीं है।
गांवों मे रहने वाली महिलाएं कैसे ले सकती हैं लाभ ?
गांव में रहने वाली महिलाओं को अपने ग्राम संगठन में आवेदन करना होगा। जो भी महिलाएं जीविका से जुड़ी हुई हैं, वो सभी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ ले सकती हैं। जो नहीं जुड़ी हुई हैं उन्हें सबसे पहले जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। इसके लिए उन्हें अपने संबंधित ग्राम संगठन में निर्धारित प्रपत्र में जमा करना होगा।
क्या 10 हजार रुपये वापस करने होंगे ?
जी नहीं, बिहार में महिलाओं को दिए गए 10 हजार रुपये अनुदान हैं। यह कर्ज नहीं है। यह पैसे वापस नहीं करने होंगे।
https://biharnews.com/Couples-who-have-inter-caste-marriages-will-receive-%E2%82%B91-lakh..
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0