टूट की खबरों के बीच बिहार के सभी 06 विधायकों को नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया
बिहार में लगातार कांग्रेस के विधायकों की टूट की खबरों से राजनीतिक माहौल गरम है। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सभी 06 विधायकों को दिल्ली तलब किया है।
पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे इंडिया गठबंधन की दुर्गति हो गई। राष्ट्रीय जनता दल की तरह कांग्रेस की भी स्थिति बदतर हुई। महज 06 विधायक ही जीत कर बिहार विधानसभा तक पहुंचे। वहीं जीत के साथ ही कांग्रेस विधायकों के टूटने की खबरें लगातार चलने लगी।
अब खबर है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है। इस खबर के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पार्टी में टूट की खबरों और विधानसभा में शून्य होने की संभावनाओं के बीच इन सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है।
कहा जा रहा है कि 23 जनवरी को दिल्ली में पार्टी के बड़े नेता इन विधायकों के साथ चर्चा करेंगे और मामले का समाधान करने की कोशिश करेंगे। विधायकों से पूछा जाएगा कि जो खबरें चल रहीं हैं उनमें कितना दम है ? अगर कोई दिक्कत है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 23 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इंदिरा भवन में बैठक करेंगे और बिहार के लिए अपने स्तर से क्राइसिस मैनेजमेंट करेंगे।
दरअसल कांग्रेस की चिंता एनडीए नेताओं के बयानों से बढ़ी है। एनडीए के नेता लगातार यह दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस के सभी विधायक उनके सम्पर्क में हैं। ये सभी विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा या जदयू में शामिल हो सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0