मोइनुल हक स्टेडियम बनने जा रहा इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स, सुविधाएं हैरान करने वाली !

जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह से इसके निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। हालांकि यह पुनर्निर्माण कार्य जनवरी 2025 से ही शुरु होना था लेकिन कतिपय कारणों यह प्रोजेक्ट एक साल लेट हो चुका है।

Dec 25, 2025 - 11:57
Dec 25, 2025 - 12:07
 0  0
मोइनुल हक स्टेडियम बनने जा रहा इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स, सुविधाएं हैरान करने वाली !

पूरा बिहार इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसी दौर में राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को भी बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। ऐतिहासिक मोइनुल हक स्टेडियम को अब इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बदलने की प्रकिया तेज हो गई है। जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह से इसके निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। हालांकि यह पुनर्निर्माण कार्य जनवरी 2025 से ही शुरु होना था लेकिन कतिपय कारणों यह प्रोजेक्ट एक साल लेट हो चुका है। 

मोइनुल हक स्टेडियम को इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में बदलने का जिम्मा लखनउ की कंपनी सिवांस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। लगभग 4.98 करोड़ रुपये की लागत से मोइनुल हक स्टेडियम का नक्शा बदल दिया जाएगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार एग्रीमेंट साइन होने के 20 दिनों के अंदर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 

नए स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों की सुविधाएं होंगी. इसमें 40 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता, आधुनिक ड्रेसिंग रूम, घरेलू और विजिटिंग टीमों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं, जिम, स्पा, फिजियो रूम और भोजन की विशेष सुविधा शामिल होगी. ऑफ-सीजन अभ्यास के लिए इनडोर क्रिकेट सुविधा, टेनिस कोर्ट, प्रैक्टिस नेट, कॉन्फ्रेंस हॉल, सेमिनार और वर्कशॉप हॉल, वीडियो एनालिसिस रूम और फिजियो सेंटर बनाए जाएंगे. क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, वॉलीबॉल कोर्ट, फाइव स्टार होटल और खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक हॉस्टल की भी योजना है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0