बिहार का शाही सफर, 02 करोड़ की लग्जरी कैरावैन बसें, किराया जानिए
पर्यटकों के लिए बिहार का सफर अब शाही अंदाज में। 02 करोड़ की लग्जरी बसों से बिहार के विभिन्न पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। बिहार टूरिज्म ने बेहद किफायती दर पर लग्जरी कैरावैन बसों की शुरुआत की है। यह आपके सफर को आसान और आनंददायक बना देगा। इसे चलता फिरता फाइव स्टार होटल भी कह सकते हैं।
बिहार घूमना है वो भी शाही अंदाज में, तमाम अत्याधुनिक सुख सुविधाओं के साथ तो यह खबर आपके लिए खास है। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने दो लग्जरी कैरावैन बसों की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को राज्य के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। मंत्री खुद इस लग्जरी कैरावैन बस में सवार होकर सफर करते नजर आएं।
कहने के लिए तो ये लग्जरी कैरावैन बसें हैं लेकिन इनकी अत्याधुनिक सुख सुविधाओं को देख कर आप इन्हें चलता फिरता फाइव स्टार होटल भी कह सकते हैं। पूरा बस पूर्णतः वातानुकूलित है। इसमें शानदार बेडरूम, बाथरूम, किचन, ड्रेसिंग एरिया मौजूद है। 24 घंटे फ्री वाई फाई उपलब्ध है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बस के अंदर 06 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
इन बसों में 08 लोगों के बैठने और 04 लोगों के सोने की व्यवस्था है। इस लग्जरी कैरावैन बस में 43 इंच का स्मार्ट टीवी लगा हुआ है। मजेदार बात यह है कि हर स्लीपर बर्थ में अलग अलग स्मार्ट टीवी लगाया गया है। लगेज रखने के लिए सोफे के नीचे स्पेस दिया गया है। एयरक्राफ्ट जैसा ओवरहेड केबिन भी दिया गया है।
इस लग्जरी कैरावैन बसों के किचन की बात करें तो इसमें इंडक्शन चूल्हा, एक फ्रिज, वॉटर कूलर और माइक्रोवेव दिया गया है। बर्तनों की साफ सफाई के लिए वॉश बेसिन और बर्तनों को रखने के लिए स्टोरेज भी दिया गया है।
सीटों की बात करें तो 04 ऑटोमेटेड रिकलाइनर सीट, 04 स्लीपर बर्थ और 03 सीटर सोफा दिया गया है। हर सीट के साथ मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिया गया है। सीटों को 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। इसकी एक और विशेषता है कि इसके बेडरूम में आर्थोपेडिक मैट्रेस दिए गए ताकि आपकी कमर को आराम मिलता रहे। सीटों के पास लगे पर्दे को मोटराइज्ड किया गया है जिसे आप अपनी सुविधा के हिसाब से बटन से खोल और बंद कर सकते हैं।
बस के अन्दर प्रवेश करने के लिए फोल्डेबल फूट स्टेप्स की सुविधा दी गई है ताकि किसी भी उम्र के लोग आराम से बस में चढ़ सकें।
बाथरूम एरिया की बात करे तो इसमें मरीन टॉयलेट, शॉवर और गीजर की सुविधा दी गई है। तैयार होने के लिए बेडरूम में पूरा ड्रेसिंग सिस्टम दिया गया है।
किराया कितना है इन लग्जरी कैरावैन बसों का
आप इस लग्जरी बसों से बिहार के साथ देश भर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। इनका किराया ₹75 प्रति किमी + 5% जीएसटी है। इसकी एक दिन की बुकिंग पर लगभग ₹20,000 खर्च आएंगे। राजधानी पटना और इसके आसपास के लिए 12 घंटे और 75 किमी के सफर पर लगभग ₹11,000 रुपये खर्च आ सकता है।
कैसे करें बुकिंग इन लग्जरी कैरावैन बसों का
आप अगर इन लग्जरी कैरावैन बसों की बुकिंग करना चाहते हैं तो आप बिहार टूरिज्म के वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
ऑफलाइन बुकिंग के लिए " सिख हेरिटेज भवन, ( गुरु नानक भवन, दारोगा राय पथ, पटना ) और कौटिल्य विहार काउंटर से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8544418209 है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0