अब या तो पटना छोड़ना होगा या गुटखा छोड़ना होगा !

अब अगर पटना में गुटखा खाकर थूका तो कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा, जुर्माना भी भरना पड़ेगा और नगर शत्रु घोषित कर दिया जाएगा।

Jan 7, 2026 - 10:16
Feb 13, 2026 - 19:27
 0  0
अब या तो पटना छोड़ना होगा या गुटखा छोड़ना होगा !
Source : Google

Patna News : आप यकीन मानिए, बिहार में गंदगी फैलाने में सबसे बड़ा योगदान गुटखा, पान और तंबाकू खाने वाले सज्जनों का होता है। ऐसे में अब राजधानी पटना को स्वच्छ बनाने के लिए पटना नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। पटना में अब खुले में थूकना महंगा पड़ सकता है।

पटना में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पान, गुटखा या तंबाकू खाकर थूकने वालों को अगर पकड़ा गया तो उन पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं उनकी थूकती हुई तस्वीर को डिस्प्ले पर दिखाया जाएगा और उन्हें " नगर शत्रु " घोषित किया जाएगा। 

इस अभियान को सफल बनाने के लिए पटना महानगर के 415 स्थानों पर लगभग 3300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पटना नगर निगम एवं प्रशासन इस नए नियम का कड़ाई से पालन करने हेतु तत्पर दिखाई दे रहा है। 

पटना नगर निगम के इस फैसले के बाद पान, गुटखा, खैनी खाकर इधर उधर थूकना महंगा पड़ने वाला है। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि या तो पान, गुटखा, खैनी छोड़ दीजिए या पटना छोड़ दीजिए। 

वहीं पटना नगर निगम के इस फैसले की सराहना हो रही है और धीरे धीरे इसे पूरे बिहार में लागू करने की मांग आम जनता की ओर से की जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News