मांझी के बयान पर राजद ने जांच की मांग की
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान के बाद से ही विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को हवा मिली है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर के प्रमुख जीतन राम मांझी के " सेटिंग " वाले बयान पर विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
जहानाबाद से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राहुल कुमार ने मांझी के बयान को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि अगर मांझी के बयानों में सच्चाई है तो चुनाव आयोग को तत्काल इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि अगर मांझी का बयान गलत है तो चुनाव आयोग को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि मामला चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है ताकि जनता के बीच सच्चाई सामने आ सके।
वहीं मांझी द्वारा वीडियो को " एडिटेड " बताए जाने पर भी राजद विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि इस पहलू की भी गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि पता चले कि सचमुच वीडियो से छेड़छाड़ हुआ है या फिर बचाव के लिए ऐसा कहा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0