मांझी की पार्टी ने धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर जीतन राम मांझी के संसदीय क्षेत्र गया में हम पार्टी की ओर से समारोह आयोजित किया गया जिसमें बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दीप प्रज्जवलित कर शुभकामनाएं प्रेषित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन गयाजी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोरचा की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्जवलित कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि आज नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। गयाजी शहर के गोदावरी स्थित निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री संतोष कुमार सुमन के अलावा इमामगंज की विधायक दीपा कुमारी, अतरी के विधायक रोमित कुमार पार्टी के दूसरे नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन एक नई उर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का क्षण है। पीएम ने अपनी नीतियों और कार्यों से पूरी दुनिया में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत की बात वैश्विक स्तर पर मजबूती से सुनी जाती है। दुनिया के बड़े और शक्तिशाली देशों के साथ भारत की भूमिका मजबूत हुई है।
डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आज भारत की मजबूती का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच को जाता हैै। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया है। कड़ी मेहनत और तपस्या के बल पर उन्होने देश का नेतृत्व संभाला है और देश को आगे बढ़ाने का काम किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0