एड़ियों के फटने से होती है परेशानी तो जानिए आसान उपाय

फटी हुई एड़ियां कोई बड़ी बीमारी नहीं है। यह एक समस्या है जो हमारे आसपास के कई लोगों को होता है। कभी कभी इसकी वजह से जलन और दर्द का भी सामना करना पड़ता है। गलत जूते चप्पलों का चयन, धूल मिट्टी बालू, ठीक से देखभाल न करने की वजह से पैरों की सुंदरता प्रभावित होती है। यह लापरवाही ठीक नहीं होती क्योंक देखते ही देखते यह समस्या बढ़ने लगती है। एड़ियों की दरारे गहरी होती चली जाती हैं। ऐसे में बेहद जरुरी है कि सही समय पर सही घरेलू उपाय अपनाया जाए ताकी एड़ियों की चमक बरकरार रहे।

Apr 4, 2026 - 10:05
Apr 4, 2026 - 10:08
 0  0
एड़ियों के फटने से होती है परेशानी तो जानिए आसान उपाय
Adobe

सच्चाई है कि देखभाल की कमी और लापरवाही की वजह से एड़ियां फटती हैं और आपकी परेशानी बढ़ाती है। त्वचा के सूखने की वजह से एड़ियां फटती हैं। एड़ियों के फटने से दर्द तो होता ही है, आपके व्यक्तित्व पर भी उसका गलत प्रभाव पड़ता है। फटी एड़ियों वाले लोग अपनी एड़ियां छुपाते हैं। गर्मियों में भी मोजे पहनते हैं लेकिन यह यह इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। सही घरेलू उपाय अपना कर एड़ियों को साफ सुथरा, कोमल और स्वस्थ बनाया जा सकता है। 
फटी हुई एड़ियां कोई बड़ी बीमारी नहीं है। यह एक समस्या है जो हमारे आसपास के कई लोगों को होता है। कभी कभी इसकी वजह से जलन और दर्द का भी सामना करना पड़ता है। गलत जूते चप्पलों का चयन, धूल मिट्टी बालू, ठीक से देखभाल न करने की वजह से पैरों की सुंदरता प्रभावित होती है। यह लापरवाही ठीक नहीं होती क्योंक देखते ही देखते यह समस्या बढ़ने लगती है। एड़ियों की दरारे गहरी होती चली जाती हैं। ऐसे में बेहद जरुरी है कि सही समय पर सही घरेलू उपाय अपनाया जाए ताकी एड़ियों की चमक बरकरार रहे। 
क्यों फटती हैं एड़ियां 
1.    पैरों की त्वचा बेहद शुष्क होती है तो एड़ियों में दरार पड़ने लगती है।
2.    कई लोग ज्यादा समय तक एक ही पोजिशन में खड़ रहते हैं तो एड़ियों पर दबाव की वजह से दरार बन जाती है। 
3.    कम पानी पीने से भी त्वचा में रुखापन आता है और एड़ियां फटने लगती हैं।
4.    कई बार खुले फुटवियर के इस्तेमाल से पांव में धूल, मिट्टी, बालू आदि बनने लगता है और एड़ियां खराब होने लगती हैं। 
5.    ठीक तरह से देखभाल की कमी की वजह से भी एड़ियां फटने लगती है। पांव की नियमित साफ सफाई नहीं करने और मॉइस्चराइजिंग नहीं करने के कारण एड़ियां खराब होने लगती है। 
कैसे ठीक करें फटी एड़ियों को 
1.    सबसे पहले तो रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डालें ताकी त्वचा सूखी न रहे। 
2.    रोजाना रात को सोने से पहले से हल्के गुनगने पानी में नमक डालकर पांव को 15 मिनट तक भिगो कर रखें। 
3.    प्यूमिक स्टोन यानी झांवा से एड़ियों को हल्के हाथों से रगड़ कर मृत त्वचा को हटाएं।
4.    नारियल तेल लगाकर मोजे पहनने की आदत डालें 
5.    सप्ताह में कम से कम दो बार स्क्रब जरुर करें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News