बिहार : हर जिले में बनेगी स्पोर्ट्स एकेडमी, खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए ऐलान किया है कि बिहार के हर जिले में स्पोर्ट्स एकेडमी खोली जाएगी।
बिहार में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बिहार में खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रयत्नशील है। इसे साकार करने के लिए खेल अकादमी और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
यह कहना है बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का। श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के हर जिले में ओलिंपिक खेलों की तैयारियों के लिए विशेष अकादमियां शुरू की जाएंगी, जिनका उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर देश और प्रदेश के प्रतिनिधित्व के योग्य बनाना है।
मंत्री ने कहा कि बिहार में विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाओं की खोज का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बिहार में खुलने वाले स्पोर्ट्स एकेडमी के बारे में कहा कि ये अकादमियां ओलंपिक की तैयारियों पर आधारित होंगी।
ओलंपिक में जो खेल शामिल होते हैं, उन्हीं खेलों पर ये केंद्र तैयारियों को दिशा और मार्गदर्शन देंगे। मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार के बच्चे खेलकूद के क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां तक की ग्रामीण और छोटे शहरों के बच्चे भी शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन दे रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0