14 अप्रैल को RJD मनाएगा आंबेडकर जयंती, 38 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती है। RJD इस अवसर पर एक बड़ा आयोजन करने जा रही है, जिसमें राज्य भर से नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान राजधानी पटना में होगा।
RJD News प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रीय जनता दल 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाने जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी पटना के राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जयंती समारोह बनाया जाएगा। इस मौके पर " सामाजिक न्याय एवं बाबा साहेब का दर्शन " विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित होगा।
प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 38 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया है, जिसके प्रमुख पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को बनाया गया है।
इसके साथ ही इस आयोजन समिति में राजद के राष्ट्रीय महासचिव अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, विधायक सूबेदार दास, विधायक सुरेंद्र राम, पूर्व विधायक समता देवी, पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, पूर्व विधायक रेखा पासवान, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक उदय मांझी, पूर्व विधायक सतीश दास, पूर्व विधायक अमर पासवान, राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम, मदन शर्मा, निर्भय आंबेडकर, संजय यादव, प्रेम गुप्ता, प्रमोद राम, हरेंद्र कुशवाहा, नंदू यादव, पटना महानगर जिलाध्यक्ष महताब आलम, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष अनिता भारती, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र गोंड, पटना जिला राजद के प्रधान महासचिव अफ़रोज़ आलम, छात्र राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव, प्रदेश सचिव जेम्स यादव, राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पटना जिलाध्यक्ष दीपक मांझी एवं पटना महानगर अध्यक्ष संतोष सुक्खू के नाम शामिल हैं।
यह कार्यक्रम दोपहर 01 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0