क्यों हुई राजद की हार ! खुलासे में S4 की चर्चा

Dec 8, 2025 - 11:27
 0  0
क्यों हुई राजद की हार ! खुलासे में S4 की चर्चा

विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल की शर्मनाक पराजय क्यों हुई ! जैसे जैसे समय बीत रहा है, पूरा मामला स्पष्ट होता जा रहा है। पिछले 13 दिनों से राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में प्रमंडल स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इसमें S4 का बड़ा जिक्र हो रहा है। 

कौन है यह S4 ! क्या है यह S4 ! 

S4 से आशय लगाया जा रहा है। राज्यसभा सांसद संजय यादव, एमएलसी सुनील सिंह, प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और इंजीनियर सुनील सिंह ( बिदुपुर)।

राजद के नेताओं कार्यकर्ताओं का साफ तौर पर मानना है कि इन चार लोगों यानी S4 की वजह से आम कार्यकर्ताओं का तेजस्वी यादव से मिलना जुलना मुश्किल हो चुका है। इस वजह से जमीन से जुड़े कार्यकर्ता अपनी बात तेजस्वी यादव तक नहीं पहुंचा पाते हैं, जो इस करारी हार की सबसे बड़ी वजह है। 

वहीं 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना, महिलाओं को 10 हजार रुपए और बढ़ी हुई पेंशन ने जमीन पर बनें राजद के माहौल को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। 

कार्यकर्ताओं का मानना है कि इसके पहले पार्टी में S2 का दखल हुआ करता था। साधु यादव और सुभाष यादव का, तब भी पार्टी की दुर्गति हुई थी और एक बार फिर से पार्टी रसातल में पहुंच गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0