10 साल के बाद शुरु होने जा रहा है गोलघर, पर्यटक कर सकेंगे दीदार

ऐतिहासिक गोलघर का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में अकाल से निपटने और अनाज के भंडारण के लिए हुआ था। 2016 से ही इसमें लोगों के जाने और चढ़ने पर रोक है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही ये एक बार फिर लोगों के लिए शुरु हो सकता है।

Sep 17, 2026 - 22:04
Sep 17, 2026 - 22:23
 0  0

एक दौर में राजधानी पटना की पहचान रहा ऐतिहासिक गोलघर के फिर से खुलने की संभावना जताई जा रही है। बीते 10 सालों से गोलघर आम लोगों के लिए बंद है। एक पूरी पीढ़ी ऐसी है जिसने अंदर से कभी गोलघर का दीदार किया ही नहीं है। राज्य सरकार इसे फिर से खोलने की तैयारी कर रही है। 

बिहार के कला संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी की मानें तो गोलघर के दिन फिरने वाले हैं। जल्द ही यहां पर्यटकों का आवागमन शुरु होगा जिससे इसकी शोभा फिर से बढ़ जाएगी। जैसे पटना चकाचक हो गया अब वैसे ही गोलघर भी चकाचक हो जाएगा। 

मंत्री के अनुसार भवन निर्माण विभाग गोलघर की सीढ़ियों के मरम्मत का काम करेगा इसमें 20 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस निर्माण कार्य को पूरा होने में लगभग छह महीने का वक्त लग सकता है। मंत्री के अनुसार एक बार फिर से यह ऐतिहासिक धरोहर आम लोगों के लिए नए रंग रुप में नजर आएगा। 

एक जमाने में कहा जाता है कि आप पटना आएं और गोलघर नहीं घूमे ता कुछ नहीं घूमे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News