प्रीता वर्मा बनीं बिहार की नई कार्यवाहक डीजीपी, जानिए पूरी प्रोफाइल

मूल रुप से राजस्थान की रहने वाली प्रीता वर्मा बिहार के मुजफ्फरपुर, सहरसा, वैशाली, सिवान और बेगूसराय की एसपी रह चुकीे हैं। अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में प्रीता वर्मा सीआईडी, विजलेंस और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम में अपनी सेवा दे चुकी हैं।

Sep 17, 2026 - 21:47
Sep 17, 2026 - 21:48
 0  0
प्रीता वर्मा बनीं बिहार की नई कार्यवाहक डीजीपी, जानिए पूरी प्रोफाइल
फेसबुक से साभार

आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा बिहार की नई कार्यवाहक डीजीपी के रुप में कार्यभार संभाल लिया है। मौजूदा डीजीपी विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। प्रीता वर्मा 1991 बैच की आईपीएस हैं। वर्तमान में वो फायर एंड होमगार्ड विभाग की डीजी हैं। 5 अक्टूबर 2026 तक वो बिहार के डीजीपी का कार्यभार संभालेंगी। उसके बाद ही तय होगा कि प्रीता वर्मा इस पद पर आगे बनीं रहेंगी या किसी दूसरे पुलिस फसर को डीजीपी बनाया जाएगा। 

मूल रुप से राजस्थान की रहने वाली प्रीता वर्मा बिहार के मुजफ्फरपुर, सहरसा, वैशाली, सिवान और बेगूसराय की एसपी रह चुकीे हैं। अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में प्रीता वर्मा सीआईडी, विजलेंस और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम में अपनी सेवा दे चुकी हैं। डीजीपी की रेस में शामिल वो इकलौती महिला आईपीएस हैं। मौजूदा डीजीपी विनय कुमार के बाद वो सबसे सीनियर अफसर हैं। 

उधर प्रशासनिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि विनय कुमार जल्द ही बतौर मुख्य सूचना आयुक्त नई भूमिका निभा सकते हैं। संभव है कि सरकार अब आगे उनसे बतौर डीजीपी सेवा न लें। सूत्रों के अनुसार मुख्य सूचना आयुक्त के दायित्व के लिए विनय कुमार ने सहमति दे दी है। अगर ऐसा हुआ तो प्रीता वर्मा मार्च तक बिहार की डीजीपी बनीं रह सकती हैं। 

साल 2009 में डीआईजी के रुप में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया था। वर्ष 2023 में उन्हें पुलिस सेवा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News