सीबीआई की फर्जी आईडी, दो जालसाज गिरफ्तार

Fraud cbi officer patna arrested

Dec 6, 2025 - 10:56
Feb 13, 2026 - 19:29
 0  0
सीबीआई की फर्जी आईडी, दो जालसाज गिरफ्तार
Source: Google

बिहार से जालसाजी की एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से सीबीआई के फर्जी पहचान पत्र और सीबीआई की लोगो वाली एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। 

इन जालसाजों की पहचान शाहपुर के सत्यानंद कुमार और बिहटा के हिमांशु कुमार के तौर पर हुई है। पूछताछ में मालूम चला कि दोनों जालसाज एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं जो खुद को सीबीआई का अधिकारी बन कर लोगों से ठगी जालसाजी करते हैं और पैसे की उगाही करते हैं।

इन लोगों के तीन अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है जिसमें पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला सुहैल मिर्ज़ा, पालीगंज का सैयद खालिद अली और डीके शामिल हैं। ये तीनों फिलहाल फरार हैं और पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। तीनों की तलाश में पुलिस जुट गई है। 

जल्द ही पुलिस इस बात का खुलासा भी कर सकती है कि इन्होंने अब तक कितने लोगों को चूना लगाया है।  

मालूम हो कि बुधवार की शाम लगभग छह बजे एयरपोर्ट थाना पुलिस को यह सूचना मिली कि दो लोग एयरपोर्ट परिसर में सीबीआई लिखे आईडी कार्ड को पहन कर घूम रहे हैं और वो किसी यात्री को छोड़ने आए हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और इन जालसाजों को दबोच लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News