पेपर लीक का आरोपी संजय धराया, तेलंगाना से बिहार तक कर चुका है वसूली

प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक का आरोपी संजय कुमार प्रभात राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Dec 10, 2025 - 11:46
Feb 13, 2026 - 19:30
 0  0
पेपर लीक का आरोपी संजय धराया, तेलंगाना से बिहार तक कर चुका है वसूली
Source : Google

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही लगातार प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई का अभियान तेज हो चुका है।

इसी क्रम में आर्थिक अपराध इकाई ने परीक्षाओं में गड़बड़ी के लिए कुख्यात संजीव मुखिया गिरोह के एक गुर्गे संजय कुमार प्रभात को धर दबोचा है। संजय की यह गिरफ्तारी राजधानी पटना के गोला रोड से हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

वह काफी लंबे समय से बीपीएससी की TRE 3 परीक्षा के पेपर लीक मामले में लंबे समय से वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने TRE 3 परीक्षा में उसने परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए सभी से 1 लाख रुपए लिए थें। 

बता दें कि संजय कुमार प्रभात परीक्षाओं के पेपर लीक का मास्टरमाइंड था। उसने आर्थिक अपराध इकाई द्वारा आगामी 10 दिसंबर को होने वाले सिपाही चालक भर्ती परीक्षा एवं 14 दिसंबर को होने वाले प्रवर्तन अवर निरीक्षक परीक्षा से पहले विशेष अभियान के तहत पकड़ा गया। 

संजय का नेटवर्क बिहार से बाहर तेलंगाना और उत्तराखंड जैसे राज्यों तक फैला हुआ है। वो उत्तराखंड में ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट 2016 और तेलंगाना की EAMCET परीक्षा के पेपर लीक का आरोपी है। 

BPSC TRE 3 पेपर लीक मामले में अब तक 289 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News