10 हजार के बाद अब 02 लाख, बिहार की महिलाओं को मिलेंगे, नियम व शर्तें लागू....
पिछले साल उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की थी। अब उन महिलाओं के लिए एक और अच्छी खबर है। जिन महिलाओं ने 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त कर अपना रोजगार शुरु कर दिया है, उनके रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए अब सरकार 02 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।
विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना mukhyamantri mahila rojgar yojana के तहत महिलाओं को 02 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता शीघ्र ही मिलने वाली है। आइए, जानते हैं कैसे 1.56 करोड़ महिलाओं को मिलेगा 02 लाख रुपये वाली इस योजना का लाभ....
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली को देखें तो पाएंगे कि उन्होंने अपने हर कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया है। बिहार की महिलाओं को उन्होंने पहले ही सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक तौर पर मजबूत बनाया है और अब बारी है आर्थिक सशक्तिकरण की।
पिछले साल उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की थी। अब उन महिलाओं के लिए एक और अच्छी खबर है। जिन महिलाओं ने 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त कर अपना रोजगार शुरु कर दिया है, उनके रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए अब सरकार 02 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।
हालांकि उसके लिए सरकार ने कुछ शर्तें भी निर्धारित की है। जिन महिलाओं ने सरकार से मिले 10 हजार रुपये का सही इस्तेमाल करते हुए अपना कोई रोजगार प्रारंभ कर लिया है, छह महीने की अवधि पर उन्हें कारोबार या रोजगार का मूल्यांकन किया जाएगा। अगर मूल्यांकन के दौरान पाया गया कि 10 हजार रुपये की राशि का सदुपयोग हुआ है और कारोबार ठीक तरह से शुरु हो गया है तो ऐसी महिलाओं को 02 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। 02 लाख रुपये की यह राशि किश्तों में दी जाएगी। अगर मूल्यांकन के दौरान यह लगा कि कारोबार या रोजगार बेहद अच्छे तरीके से संचालित हो रहा है तो वैसी खास परिस्थितियों में एकमुश्त राशि प्रदान की जा सकती है।
सीएम नीतीश कुमार ने फेसबुक और एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी और कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पहले चरण के तहत अभी तक 01 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। कई महिलाएं जो 10 हजार रुपये वाली योजना का लाभ लेने से वंचित रह गईं हैं, उनके खाते में भी जल्द ही पहली किश्त भेजी जा रही है। इसका अर्थ हुआ कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अभी भी जारी है।
सीएम नीतीश कुमार का साफ तौर मानना है कि इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि हमारे प्रदेश की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। इस योजना से हर परिवार की एक महिला सदस्य उद्यमी बन जाएंगी। रोजगार की तलाश में पलायन करने वालां की संख्या में कमी आएगी। बिहार के अंदर ही रोजगार के इतने अवसर पैदा हो जाएंगे कि काम की तलाश में राज्य से बाहर जाने की नौबत नहीं आएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को विगत बिहार विधानसभा चुनाव का गेम चेंजर बताया गया। इस योजना ने नीतीश कुमार को प्रचंड जनादेश देकर बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का दौर शुरु कर दिया। अगर वाकई में यह योजना सफल होती है, सरकार द्वारा मिले राशि का उपयोग रोजगार शुरु करने में किया जाता है तो बिहार की तस्वीर और बिहार के लोगों की तकदीर बदल जाएगी।
mukhyamantri mahila rojgar yojana news
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0