होली के बाद मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक दौड़ेगी मेट्रो, राजधानी पटना को मिलेगी नई रफ्तार

मेट्रो रेल के इस ट्रायल में छोटे से छोटे और बड़े से बड़े, हर बिंदु की गहनता से जांच की गई। अब जल्द ही इस रुट पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरु हो जाएगी। होली के बाद इस रुट पर मेट्रो सेवा शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Feb 26, 2026 - 20:01
Feb 26, 2026 - 20:04
 0  0
होली के बाद मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक दौड़ेगी मेट्रो, राजधानी पटना को मिलेगी नई रफ्तार
Source : Wikipedia

Patna Metro News पटना मेट्रो का दायरा बढ़ने जा रहा है। ज्यादा दिनों का इंतजार भी नहीं करना है। गुरुवार को पटना मेट्रो के लिए यादगार दिन रहा। भूतनाथ से लेकर खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन हुआ। सब कुछ ठीक रहा तो होली के बाद अब पांच स्टेशनों तक मेट्रो सेवा शुरु हो जाएगी। 

ट्रायल रन की वजह से गुरुवार को पटना मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए स्थगित रही। मलाही पकड़ी और भूतनाथ के बीच की दूरी 2.75 किमी है। 2075 किलोमीटर के इस रुट पर अलग अलग स्पीड में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में सिग्नलिंग नेटवर्क, ट्रैक की क्षमता और ब्रेकिंग सिस्टम की परख हुई। बीच में पड़ने वाले स्टेशनों के बीच के समन्वय को भी देखा गया। 

मेट्रो रेल के इस ट्रायल में छोटे से छोटे और बड़े से बड़े, हर बिंदु की गहनता से जांच की गई। अब जल्द ही इस रुट पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरु हो जाएगी। होली के बाद इस रुट पर मेट्रो सेवा शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

वर्तमान में मेट्रो सेवा महज 03.45 किलोमीटर में संचालित हो रही है। अभी भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से पाटलीपुत्र बस टर्मिनल तक मेट्रो सेवा जारी है। मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक मेट्रो सेवा शुरु हो जाने के बाद पटना मेट्रो का दायरा 06.2 किलोमीटर हो जाएगा। इससे पटना के नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा। 
मेट्रो रेल अधिकारियों के अनुसार मार्च में कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम पटना पहुंचेगी। वह सुरक्षा एवं यात्री सुविधा से जुड़े तमाम बिंदुओं की जांच करेगी। सब कुछ सही रहने पर होली के बाद पटना के 05 स्टेशनों तक मेट्रो सेवा शुरु हो जाने के आसार हैं। 

इन पांच स्टेशनों में मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और पाटलीपुत्र बस टर्मिनल शामिल है। खेमनीचक को इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसकी वजह से खेमनीचक में निर्माण कार्य में थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है। पटना मेट्रो का कॉरिडोर 1 और कॉरिडोर खेमनीचक स्टेशन पर ही होगा। 

बता दें कि पटना महानगर में कुल 31.9 किलोमीटर मेट्रो रेल लाइन बनने वाली है। दूसरे चरण में खेमनीचक से मीठापुर तक मेट्रो सेवा संचालित होगी। इस रुट में मीठापुर, रामकृष्णा नगर और जगनपुरा मेट्रो स्टेशन शामिल होगा। इस सेक्शन में भी मेट्रो का कार्य प्रगति पर है। बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं। जल्द ही ट्रैक बिछाने का काम भी शुरु हो जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News