बुरा हाल विदेशी निवेश का, कैसे आगे बढ़ेगा बिहार !

बिहार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बेहद बुरी स्थिति में है। इस मामले में बिहार देश के 29 राज्यों में 25वें स्थान पर है।

Jan 9, 2026 - 10:17
 0  0
बुरा हाल विदेशी निवेश का, कैसे आगे बढ़ेगा बिहार !

वर्ष 2025 में पूरे भारत में 3 लाख 84 हजार 369 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया। इसमें बिहार की हिस्सेदारी जानकर सिर पकड़ लेंगे आप ! इसमें से महज 06 करोड़ 09 लाख रुपए का निवेश ही बिहार आ पाया। 

इसमें कोई शक नहीं कि बिहार एक संभावनाओं से भरा पड़ा प्रदेश है लेकिन प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने में बिहार अभी बहुत पीछे है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस मामले में बिहार देश के 29 राज्यों में 25वें नंबर पर है। 

इस मामले में बिहार के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश कहीं आगे निकल चुके हैं। कभी बिहार का हिस्सा रहे झारखंड में 85 करोड़ 90 लाख रुपए का विदेशी निवेश आया। 

जिस पश्चिम बंगाल से निरंतर नकारात्मक खबरें मीडिया दिखाता रहता है वहां की सरकार ने 2 हजार 4 सौ 63 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल किया है। इससे साफ है कि बिहार की तुलना में बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों पर विदेशी निवेशकों का भरोसा ज्यादा है।

बिहार में विदेशी निवेश की बात करें तो जापान की रिब्राइट पार्टनर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने नालंदा में अंडा उत्पादन इकाई के लिए भारत की न्यूपा टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत जापान से 04 करोड़ 05 लाख रुपए का निवेश आया है। 

वहीं एक अमेरिकन कंपनी ने गया जिले में 85 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है। यह कंपनी यहां आईटी और कंप्यूटर सर्विस पर आधारित एक सेंटर की शुरुआत करने जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News