मंत्री दीपक प्रकाश ने राजद के चाल और चरित्र को लेकर तेजस्वी पर साधा निशाना

बिना विधायक/ एमएलसी बनें बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले दीपक प्रकाश ने तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर निशाना साधा है।

Jan 27, 2026 - 12:07
 0  0
मंत्री दीपक प्रकाश ने राजद के चाल और चरित्र को लेकर तेजस्वी पर साधा निशाना

पिछले दिनों तेजस्वी यादव की राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई। इसके बाद से तेजस्वी यादव लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं। तेजस्वी यादव पर राजनीतिक हमले लगातार जारी हैं। इसी क्रम में नीतीश कैबिनेट के मंत्री दीपक प्रकाश ने तेजस्वी यादव पर प्रहार किया है। 

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बन जाने से राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों और कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। 

उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राजद ने सिर्फ अपना चेहरा बदला है। उसका चाल और चरित्र पुराना ही है। तेजस्वी यादव की ताजपोशी औपचारिक है। 1990 से लेकर 2005 तक बिहार में जंगलराज था, आज भी इनका चाल और चरित्र वही है।

बिहार की एनडीए सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार में एनडीए ने काफी विकास कार्य किए हैं। आज बिहार में कानून व्यवस्था अच्छी स्थिति में है। बिहार अब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। अब बिहार पीछे मुड़कर देखने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। 

बता दें कि मंत्री दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। उपेंद्र कुशवाहा स्वयं राज्यसभा सांसद हैं। उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा सासाराम की विधायक हैं। पूरा परिवार बिहार और देश की सेवा में लगा हुआ है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News