बिहार में मुफ्त पढ़ाई और मार्गदर्शन के साथ हर महीने 3 हजार रुपए मिलेंगे, जानिए पूरी प्रक्रिया....

बिहार सरकार ने अपनी PETC योजना के तहत पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी का मौका दिया है।

Dec 26, 2025 - 09:46
Dec 26, 2025 - 09:57
 0  0
बिहार में मुफ्त पढ़ाई और मार्गदर्शन के साथ हर महीने 3 हजार रुपए मिलेंगे, जानिए पूरी प्रक्रिया....

बिहार की नीतीश सरकार पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के छात्रों को हर हाल में आगे लेकर बढ़ना चाहती है।

पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के जो छात्र सिविल सेवा, SSC, बैंकिंग, रेलवे अथवा दूसरी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए बिहार सरकार ने 36 जिलों में 38 PETC केंद्र स्थापित किए हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र फ्री कोचिंग का लाभ ले रहे हैं।

इन केंद्रों से कई छात्र सरकारी नौकरी के स्वप्न को साकार भी कर रहे हैं।

इन PETC केंद्रों पर छह महीने का फ्री प्रशिक्षण, 75% हाजिरी रहने पर प्रतिमाह 3000 रुपए प्रोत्साहन राशि मिलती है। यहां डिजिटल पढ़ाई, उन्नत लाइब्रेरी, बीच बीच में मोटिवेशन, गाइडेंस सेशन, अनुभवी शिक्षक, फ्री सिलेबस और स्टडी मैटेरियल उपलब्ध है। 

PETC में एडमिशन के लिए छात्र बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए। पिछड़े या अति पिछड़े वर्ग से आना चाहिए। सालाना पारिवारिक आय 03 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही PETC में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम या अकादमिक नंबर के आधार पर एडमिशन होता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News