बिहार में जल्द होगी 45 हजार शिक्षकों की बहाली, सीएम नीतीश की घोषणा
बिहार में जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 45 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। सीएम नीतीश कुमार ने यह बड़ी घोषणा समृद्धि यात्रा के दौरान की है।
Bihar Teacher Recruitment 2026 बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी ख़बर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल्द ही 45 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) के माध्यम से होगी। सीएम नीतीश कुमार ने यह घोषणा गया एवं औरंगाबाद जिले में समृद्धि यात्रा के दौरान की।
CM Nitish Kumar News बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी ख़बर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल्द ही 45 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) के माध्यम से होगी। सीएम नीतीश कुमार ने यह घोषणा गया एवं औरंगाबाद जिले में समृद्धि यात्रा के दौरान की।
20 मार्च को सीएम नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा का समापन हो गया। 45 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा से राज्य के शिक्षक अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में हमारी सरकार बनने के पहले राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। हमारी सरकार बनने के बाद हम ने शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। नियोजित शिक्षकों की बहाली हुई। बड़ी संख्या में न्यू स्कूल खोले गए। छात्र छात्राओं के लिए साइकिल और पोशाक की योजना चलाई।
वर्ष 2023 से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 2.58 लाख शिक्षक बहाल किए गए। वर्ष 2006 से 3.68 लाख नियोजित शिक्षकों की भर्ती हुई। इनमें से 28976 बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सरकारी शिक्षक बन गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0