मैट्रिक परीक्षा में फेल होने वाले छात्र क्या करें !

17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक चली मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद सफल छात्रों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है लेकिन कई छात्र ऐसे हैं जो किसी वजह से परीक्षा पास नहीं कर सके हैं या उनके नंबर कम आ गए हैं। ऐसे छात्रों के लिए जो विकल्प मौजूद हैं, हम आपको बताते हैं।

Mar 29, 2026 - 21:24
Mar 29, 2026 - 21:29
 0  0
मैट्रिक परीक्षा में फेल होने वाले छात्र क्या करें !
Adobe

Matric Examination 2026 बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। अब इसके बाद एक नजर उन छात्रों पर जो किसी कारणवश इस मैट्रिक परीक्षा में पास नहीं हो सकें हैं। आइए, आपको समझाते हैं कि अगर कोई छात्र मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गया है या उसके नंबर कम आ गए हैं तो उसके पास क्या विकल्प बचता है। 

सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा है। असफल होने पर घबराने, बेचैन होने और दुखी होने का कोई मतलब नहीं है। असफलता यह बताती है कि कोशिशों में कोई कमी रह गई होगी। एक परीक्षा फेल होने से कुछ नहीं होता। इस संसार में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं जो कभी न कभी किसी न किसी क्षेत्र में असफल न हुआ हो। 

17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक चली मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद सफल छात्रों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है लेकिन कई छात्र ऐसे हैं जो किसी वजह से परीक्षा पास नहीं कर सके हैं या उनके नंबर कम आ गए हैं। ऐसे छात्रों के लिए जो विकल्प मौजूद हैं, हम आपको बताते हैं। 

अगर मैट्रिक परीक्षा में अगर आपका एक या दो विषय में फेल हो गए हैं तो उसके लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा की व्यवस्था की जाती है। आप चाहें तो इस परीक्षा को देकर अपना पूरा साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं और आप 11वीं में या इंटरमीडियट में एडमिशन ले सकते हैं। प्रत्येक वर्ष 2026 में कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से किया जाता है। कंपार्टमेंटल परीक्षा के विषय में आपको विशेष जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट से या फिर अखबारों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। 

अगर कोई छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं देना चाहता है तो फिर उसके बाद अगले साल पूरी तैयारी के साथ पुनः फार्म भर परीक्षा देने का विकल्प बचता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News