इंटर पास हैं तो फटाफट कीजिए, 24 हजार सरकारी नौकरी आपका इंतजार कर रहा है....

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों के भर्ती के लिए वर्ष 2023 में ही अधिसूचना जारी किया था जो किसी वजह से पूरी नहीं हो पाई थी। एक बार पुनः 15 अक्टूबर 2025 को फिर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी। इसमें आवेदन के लिए अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2025 तक दी गई थी। अब इसे फिर से बढ़ा दिया गया है।

Dec 16, 2025 - 15:12
Dec 16, 2025 - 15:18
 0  0
इंटर पास हैं तो फटाफट कीजिए, 24 हजार सरकारी नौकरी आपका इंतजार कर रहा है....

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बिहारियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर पास भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं पहले जिन 23,175 पदों पर बहाली होनी थी, उसे भी बढ़ा कर 24,492 कर दिया गया है।
यह बहाली बिहार के अलग अलग सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है।  

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों के भर्ती के लिए वर्ष 2023 में ही अधिसूचना जारी किया था जो किसी वजह से पूरी नहीं हो पाई थी। एक बार पुनः 15 अक्टूबर 2025 को फिर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी। इसमें आवेदन के लिए अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2025 तक दी गई थी। अब इसे फिर से बढ़ा दिया गया है। 

इंटर पास छात्रों के लिए यह बहाली बहुत शानदार अवसर है। पदों की संख्या बढ़ जाने से और भी ज्यादा उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा। 

आवेदन कैसे करें : 

  • आवेदन करने के लिए बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट http://bssc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • Home Page पर भर्ती लिंक मिलेगा, उसे Click करें।
  • रजिस्टर करें। लॉग इन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • लॉग इन हो जाने के बाद आवेदन को भरें।
  • जो भी दस्तावेज मांगे जाएं, उसे अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। 

नोट : इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक का इंटर पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने से पूर्व नोटिफिकेशन यानी अधिसूचना https://bssc.bihar.gov.in/Advertisement/02_23_A_5077_notice.pdf  को ध्यान पूर्वक पढ़ लें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0