Bihar Inter Exam 2026 जिनकी परीक्षा छूटी उनके लिए खुशखबरी, अप्रैल में होगी विशेष परीक्षा
बता दें कि नियमानुसार निर्धारित अवधि के आधा घंटा पूर्व ही परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाता है। ये बात सभी परीक्षार्थियों को पता होता है। ऐसे में कई कारणों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी निश्चित अवधि पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में असफल रहें और उनकी परीक्षा छूट गई। कहीं कहीं तो दो मिनट, तीन मिनट के लिए परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई।
सोशल मीडिया पर लगातार बिहार इंटरमीडियट परीक्षा के उन परीक्षार्थियों की तस्वीरों और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जो किसी कारणवश देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचे और वो परीक्षा देने से वंचित रह गए। ऐसे परीक्षार्थियों को निराश होने की जरुरत नहीं है। ऐेसे छात्रों के लिए अप्रैल महीने में विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसका रिजल्ट मई के महीने में आ जाएगा।
बता दें कि नियमानुसार निर्धारित अवधि के आधा घंटा पूर्व ही परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाता है। ये बात सभी परीक्षार्थियों को पता होता है। ऐसे में कई कारणों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी निश्चित अवधि पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में असफल रहें और उनकी परीक्षा छूट गई। कहीं कहीं तो दो मिनट, तीन मिनट के लिए परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई।
ऐसे परीक्षार्थियों के लिए अप्रैल में विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वैसे सभी परीक्षार्थी जिनकी पहले दिन की परीक्षा छूट गई है, वह बाकी के पेपर की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बिहार में इंटरमीडियट की परीक्षा 13 फरवरी तक मिलेगी।
बोर्ड ने साफ किया है कि हर हाल में परीक्षा शुरु होने के तय समय के आधा घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा। इस नियम में कोई छूट नहीं दी जा सकती। कदाचार मुक्त एवं निष्पक्ष परीक्षा के लिए यह कदम बेहद जरुरी है। परीक्षार्थियों को समय का ध्यान रखना ही होगा।
बता दें कि बिहार इंटरमीडियट परीक्षा 2026 के पहले दिन पूरे बिहार में देरी से पहुंचने की वजह से कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। पहली पाली के साथ साथ दूसरी पाली में भी विलंब से कई परीक्षार्थी पहुंचे जिन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया। सिर्फ पटना जिले की बात कर लें तो दोनों पाली मिलाकर कुल 574 छात्र अनुपस्थित रहें।
पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी, फिलॉसफी और दूसरी पाली में आर्ट्स इकोनॉमिक्स की परीक्षाएं हुईं। दूसरे दिन यानी तीन फरवरी को प्रथम पाली में विज्ञान और कला के परीक्षार्थियों की गणित की तो दूसरी पाली में कला के परीक्षार्थियों के लिए पॉलिटिकल साइंस और वोकेशनल शिक्षा के परीक्षार्थियों के लिए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0