गूगल को भाया बिहार का कॉलेज, 19 छात्रों को नौकरी का ऑफर

बिहार की राजधानी पटना का IIT अपनी पहचान देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाने की ओर बढ़ चुका है। विश्व की प्रतिष्ठित कंपनी गूगल ने IIT पटना के 19 छात्रों को नौकरी का ऑफर दिया है।

Jan 26, 2026 - 19:08
 0  0
गूगल को भाया बिहार का कॉलेज, 19 छात्रों को नौकरी का ऑफर

बिहार की तस्वीर तेजी से बदल रही है। इसी कड़ी में IIT पटना भी नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। विश्व प्रसिद्ध टेक कंपनी गूगल ने IIT पटना के 19 छात्रों को प्लेसमेंट का ऑफर दिया है। यह बिहार के लिए गर्व की बात है। आईआईटी पटना के 19 छात्रों को गूगल का ऑफर मिलना देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

गूगल का ऑफर प्राप्त करने वाले ये छात्र बीटेक कम्प्यूटर साइंस ब्रांच के हैं। इन्हें पहले भी गूगल में इंटर्नशिप का मौका मिल चुका है। बिहार के लिए एक और उपलब्धि है कि आईआईटी पटना का नाम Bihar Best College में शामिल हो चुका है। 

अब तक बिहार के किसी भी कॉलेज खास तौर पर इंजीनियरिंग कॉलेजों की मोटे पैकेज वाली नौकरियों के लिए पहचान नहीं थी, लेकिन IIT पटना ने अब इस क्षेत्र में पहचान स्थापित कर ली है। आईआईटी पटना के छात्रों को गूगल की नौकरी मिलना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। 

आपको बता दें कि बीते कुछ सालों में मोटी तनख्वाह/ पैकेज वाली नौकरियों में IIT पटना का प्लेसमेंट ग्राफ निरंतर ऊपर जा रहा है। आईआईटी पटना का प्लेसमेंट सेल विश्व स्तर की कम्पनियों की आवश्यकता के हिसाब से स्टूडेंट्स को तैयार करता है। यही वजह है कि आईआईटी पटना के छात्रों को न सिर्फ गूगल बल्कि माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट, एडोब, अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियों में भी यहां के छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0