अगले महीने जारी होगा बिहार इंटरमीडियट का रिजल्ट, 27 से कॉपी जांच....
27 फरवरी से इंटरमीडियट परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का काम शुरु हो जाएगा। इस बार कॉपियों की जांच के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। कॉपी जांच का काम मूल्यांकन केंद्रों पर होगा। सभी मूल्यांकन केंद्र सीसीटीवी निगरानी में होंगे ताकी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का अंदेशा न रहे। इसके साथ ही मूल्यांकन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी होती रहेगी।
बिहार में इंटरमीडियट की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। प्रत्येक वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB मार्च के महीने में रिजल्ट जारी किया जाता है। इस बार भी मार्च के महीने में ही इंटरमीडियट का परिणाम आने की संभावना है। संभवतः मार्च के तीसरे और चौथे सप्ताह के बीच रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
27 फरवरी से इंटरमीडियट परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का काम शुरु हो जाएगा। इस बार कॉपियों की जांच के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। कॉपी जांच का काम मूल्यांकन केंद्रों पर होगा। सभी मूल्यांकन केंद्र सीसीटीवी निगरानी में होंगे ताकी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का अंदेशा न रहे। इसके साथ ही मूल्यांकन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी होती रहेगी।
BIHAR BOARD 12th RESULT 2026 सभी परीक्षार्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही इंटरमीडियट का रिजल्ट जारी किया जाएगा, वैसे ही आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आप वेबसाइट के होमपेज पर जाकर अपना रौल नंबर और रौल कोड भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट ऑन स्क्रीन आ जाएगा। आप इस रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इंBIHAR INTERMEDIATE रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगा। राज्य स्तर पर टॉप पोजिशन हासिल करने वाले छात्रों को बिहार सरकार पुरस्कृत भी करेगी। बता दें कि इंटरमीडियट परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अलग अलग पास होना आवश्यक है। एक या दो विषय में अगर कोई छात्र पास नहीं हो पाता है तो वो सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0