पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती : एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कुल 111 रिक्त पदों के लिए पटना हाई कोर्ट ने इस बहाली प्रक्रिया को शुरु किया है। 21 अगस्त, 2025 से ही बहाली की प्रक्रिया जारी है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 19 सितंबर 2025 तक का वक्त दिया गया था। अब आधिकारिक रुप से पटना हाई कोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड यानी की प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। पटना हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा 22 दिसंबर 2025 को होगी।
अगर आपने भी पटना हाई कोर्ट में स्टनोग्राफर पद के लिए आवेदन किया है तो अब आपका इंतजार समाप्त हो चुका है। पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आप नीचे दिए हुए लिंक पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
patnahighcourt.gov.in
आप पटना हाई कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि बिना एडमिट कार्ड आप परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते इसलिए देर न करें, अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
कुल 111 रिक्त पदों के लिए पटना हाई कोर्ट ने इस बहाली प्रक्रिया को शुरु किया है। 21 अगस्त, 2025 से ही बहाली की प्रक्रिया जारी है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 19 सितंबर 2025 तक का वक्त दिया गया था। अब आधिकारिक रुप से पटना हाई कोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड यानी की प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।
PHC Stenographer Exam 2025 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउलोड :
- सर्वप्रथम पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट http://patnahighcourt.gov.in/ पर जाएं।
- वहां होम पेज पर आप एडमिट कार्ड का लिंक खोजें।
- लिंक मिलने ही उस पर क्लिक करें।
- वहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जरुरी सूचनाएं मांगी जाएगी, उसे सही सही दर्ज करें।
ये दर्ज करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा। - अब इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
- इसकी एक कॉपी अपने मोबाइल में भी सेव रख लें।
PHC Stenographer Exam 2025 परीक्षा में शामिल होने के समय इन बातों का खास ख्याल रखें।
- परीक्षा में भूल कर भी मोबाइल फोन, टैब या स्मार्टवॉच लेकर न जाएं।
- एडमिट कार्ड के साथ एक सरकारी पहचान पत्र जरुर रख लें।
- पटना हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा 22 दिसंबर 2025 को होगी।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ लें ताकी परेशानी हो।
- समय से एक घंटे पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की प्लानिंग कर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0