06 से 09 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, बिहार के लाखों किसानों को होगा लाभ...
बिहार सरकार ने किसानों के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। किसानों के लिए यह डिजिटल आईडी बनवाना बेहद महत्वपूर्ण है।
बिहार सरकार किसानों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। इसके लिए बिहार सरकार के कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक महत्वपूर्ण शुरुआत की है। बिहार के हर किसान को उनका डिजिटल पहचान दिया जाएगा जिसे फॉर्मर रजिस्ट्री के नाम से जाना जाएगा।
इस सुविधा को तेज गति से लागू करने के लिए बिहार सरकार ने आगामी 06 से 09 जनवरी तक एक विशेष अभियान चलाकर अधिकतम किसानों को इससे जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
फार्मर रजिस्ट्री आईडी किसानों के लिए क्यों हैं जरूरी :
किसानों के कल्याण के लिए केंद्र से लेकर राज्य तक की सरकारों ने कई योजनाएं शुरू की है। इन सभी योजनाओं का किसानों को वास्तविक लाभ मिले और इसमें बेवजह की देरी और किसी भी बिचौलिए की भूमिका न रहे, इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना किसानों के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी PM KISAN योजना में भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बेहद आवश्यक होगी। यह बिहार के किसानों का डिजिटल पहचान पत्र होगा।
फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने की प्रक्रिया और आवश्यक कागजात
फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने के लिए किसानों को अपने हलका कर्मचारी, नजदीकी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक से संपर्क करना होगा। इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमीन से जुड़े दस्तावेज देने होंगे।
यदि कोई समस्या हो तो सीधे जिला कृषि पदाधिकारी/ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी/ प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त सरकार ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है जिससे फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने में कोई समस्या हो तो उचित परामर्श मिल जाएगा।
कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551 है। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 180034566215 है। इन दोनों नंबरों पर कॉल किया जा सकता है।
फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने का सरकार का उद्देश्य है कि अधिकतम किसानों को इससे जोड़ा जा सके ताकि वो किसी भी किसानों की भलाई की योजना से वंचित न रह सकें। बिहार के सभी अन्नदाता किसानों से आग्रह है कि 06 से 09 जनवरी तक इस अभियान से जुड़कर अपनी डिजिटल आईडी जरूर बनवा लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0