16 फरवरी को 25 लाख महिलाओं के खाते में जाएंगे 10,10 हजार
बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 16 फरवरी को 10, 10 हजार रुपए भेजे जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे।
बिहार की महिलाओं के लिए 16 फरवरी का दिन ऐतिहासिक होगा। मख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लगभग 25 लाख महिलाओं के खाते में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10,10 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।
बिहार के सभी 38 जिला मुख्यालयों में इस अवसर पर समारोहपूर्वक पैसे ट्रांसफर करने का कार्यक्रम होगा। लगभग 2500 करोड़ रुपए की राशि महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। तमाम जिला मुख्यालयों में डीएम के नेतृत्व में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा।
मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी, दिन सोमवार को सुबह 9:45 बजे राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करेंगे। प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें लोग डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे।
बिहार की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो और अपने परिवार को मजबूत बना सकें, इस उद्देश्य से बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत पिछले साल की थी। लगातार इससे जुड़ने वाली और अपना रोजगार प्रारंभ करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पहले चरण में महिलाओं के खाते में 10,10 हजार रुपए डाले जा रहे हैं। इसके बाद उनकी क्षमता और कार्य को देख कर 02,02 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि भी देने का प्रावधान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0