बिहार में 20 हजार करोड़ का न्यूक्लियर पॉवर प्लांट, 02 जिलों में प्रथम चरण का सर्वे पूरा
नवादा जिले के रजौली में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बिहार का पहला न्यूक्लियर पॉवर प्लांट लगाया जा रहा है। इसके साथ ही बांका जिले का भितिया और शंभूगंज को भी न्यूक्लियर पॉवर प्लांट स्थापना के लिए तकनीकी तौर से उपयुक्त स्थान समझा गया है। न्यूक्लियर पॉवर प्लांट लगने से विद्युत उत्पादन से लेकर औद्योगिक निवेश और रोजगार के लिए भी बड़े पैमाने पर अवसरों का सृजन होने की संभावना है।
Nuclear Power Plant Bihar न्यूक्लियर पॉवर के क्षेत्र में बिहार नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। बिहार के 03 जिलों में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट लगाने की योजना पर राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से नवादा के रजौली में पहला न्यूक्लियर पॉवर प्लांट स्थापित होने जा रहा है।
वहीं बांका और नवादा जिले में संभावित न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के लिए पहले चरण का सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही सीवान में जल स्त्रोतों और भू आंकलन की जांच भी शुरु है। बिहार सरकार की ओर से प्रस्तावित न्यूक्लियर पॉवर प्लांट को विशेष तरजीह दी जा रही है।
नवादा जिले के रजौली में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बिहार का पहला न्यूक्लियर पॉवर प्लांट लगाया जा रहा है। इसके साथ ही बांका जिले का भितिया और शंभूगंज को भी न्यूक्लियर पॉवर प्लांट स्थापना के लिए तकनीकी तौर से उपयुक्त स्थान समझा गया है। न्यूक्लियर पॉवर प्लांट लगने से विद्युत उत्पादन से लेकर औद्योगिक निवेश और रोजगार के लिए भी बड़े पैमाने पर अवसरों का सृजन होने की संभावना है।
बिहार के लखीसराय के कजरा इलाके में बड़े पैमाने पर सोलर पॉवर प्लांट विकसित किए जा रहे हैं। इससे सौर उर्जा के क्षेत्र में बिहार को काफी लाभ मिलने जा रहा है। पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट भी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। यह अतिरिक्त बिजली पीक सीजन में सप्लाई सुनिश्चित करेगी।
यह एक बेहद निर्णायक कदम है। मालूम हो कि भारत ने वर्ष 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान में अभी भारत में 75 फीसदी बिजली का उत्पादन कोयले से होता है। ऐसे में अपेक्षाकृत सूक्ष्म एवं मध्यम न्यूक्लियर पॉवरर प्लांट ही भविष्य में उर्जा की व्यवस्था करेंगे। न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छ होते हैं। बिहार में न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट की ओर से बढ़ते कदम से बिजली के क्षेत्र में राज्य आत्मनिर्भर बन सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0