तेजप्रताप यादव ने पहली बार पांच जयचंदों के नाम का खुलासा

पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अक्सर अपने बयानों में जयचंदों की चर्चा करते रहे हैं। पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है।

Feb 9, 2026 - 08:31
Feb 13, 2026 - 19:22
 0  0
तेजप्रताप यादव ने पहली बार पांच जयचंदों के नाम का खुलासा
Source: Google

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने किसी भी लड़की के साथ अपने रिश्तों को खारिज किया और खुद के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। 

रविवार को तेजी से तेजप्रताप यादव के पिता बनने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कुछ पत्रकारों ने खबर चलाई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट भी किया। तेजप्रताप यादव ने इसे अफवाह बताते हुए पूरी तरह से खारिज किया और कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए ये सब किया जा रहा है। 

तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनको बदनाम करने के लिए गलत तरीके से उनका नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है, इसके लिए उन्होंने पांच जयचंदों को साजिश रचने वाला करार दिया। तेज प्रताप ने कहा कि इन्हीं जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। 

उन्होंने जयचंद के रूप में जिन नेताओं का नाम लिया उनमें महुआ के पूर्व राजद विधायक मुकेश रौशन, राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव, राजद के एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व विधायक सह मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और तेजस्वी यादव के सहयोगी रमीज का नाम लिया है। 

तेज प्रताप ने कहा कि एक लड़की का नाम मेरे साथ जबरदस्ती थोपा जा रहा है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ मैं कोर्ट की शरण लूंगा। मुझे बदनाम करने वालों का एक गिरोह है जिसका संचालन महुआ के पूर्व विधायक मुकेश रौशन कर रहे हैं। 

सनसनीखेज आरोप लगाते हुए तेज प्रताप ने कहा कि मुकेश रौशन मेरी ह,त्या करवाना चाहते हैं। मेरे पिता लालू प्रसाद यादव मेरे चूड़ा दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए, और यह बात कुछ लोगों को रास नहीं आया। तेज प्रताप ने पीएम मोदी से भी मिलने की बात कही। मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News