शून्य पर आउट PK शुरू करने जा रहे बिहार नवनिर्माण यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहे हैं। प्रशांत किशोर एक बार फिर से यात्रा पर निकलने जा रहे हैं, जिसे नाम दिया गया है " बिहार नवनिर्माण यात्रा "

Feb 9, 2026 - 07:54
Feb 15, 2026 - 11:31
 0  0
शून्य पर आउट PK शुरू करने जा रहे बिहार नवनिर्माण यात्रा
Source : Google

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक बार फिर से यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। रविवार को पश्चिमी चम्पारण के बगहा से उन्होंने बिहार नवनिर्माण यात्रा की शुरुआत की। इसके पहले भी उन्होंने बिहार बदलाव यात्रा की थी और बिहार को एक नया विकल्प देने की बात कही थी। हालांकि उन्हें चुनाव में करारी पराजय का सामना करना पड़ा। उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली और अधिसंख्य सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बिहार नवनिर्माण यात्रा के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसुराज का उद्देश्य बिहार में एक मजबूत और ईमानदार विकल्प तैयार करना है । इसके लिए जनसुराज पुनः गांव गांव जा रहा है और लोगों को प्रेरित कर रहा है। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनावी नतीजों के बावजूद हमने कभी अभियान को सुस्त नहीं पड़ने दिया। इस यात्रा के जरिए हम पुराने साथियों से मिलेंगे। नए साथियों को जोड़ेंगे। नए सिरे से जमीनी स्तर पर जनसुराज के संगठन को फिर से पुनर्गठित करेंगे।

प्रशांत ने कहा कि मैं जनसुराज के साथियों से चर्चा करने, आगे की रणनीति तय करने, सभी जिलों में संगठन विस्तार करने के लिए बिहार नवनिर्माण यात्रा पर निकल रहा हूं। 

इस मौके पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि बिहार की महिलाओं से उन्होंने 02-02 लाख रुपए देने का वायदा किया था, इस वायदे को पूरा कीजिए। चुनाव के समय बिहार की महिलाओं से वायदा किया गया था। अगर यह वायदा पूरा नहीं होता तो मान लिया जाएगा कि यह सिर्फ चुनावी लालच था। 

प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि अगर यह वायदा पूरा नहीं किया गया तो जनसुराज इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और एक व्यापक जनांदोलन खड़ा करेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News