सोनपुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बिहार कैबिनेट की बैठक में ऐतिहासिक फैसला
सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण होने से उत्तरी बिहार को डायरेक्ट ग्लोबल कनेक्शन मिल जाएगा। विदेशी उड़ानों के लिए सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजधानी पटना एवं सारण जिला समेत पूरे उत्तर बिहार के क्षेत्र की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान बनेगा।
बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। इस बैठक में 35 एजेंडों पर कैनिबेट की मुहर लगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का रहा।
सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण के प्रस्ताव को सरकार की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। बता दें कि यह प्रस्तावित एयरपोर्ट लगभग 4200 एकड़ जमीन पर बनेगा। सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण सारण जिले के साथ ही पटना के लिए भी वरदान साबित होगा। इसके बनने से सारण जिले के विकास को नई गति तो मिलेगी ही साथ ही साथ पटना के नजदीक होने की वजह से पटना एयरपोर्ट का हवाई प्रेशर भी कम होगा।
सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण होने से उत्तरी बिहार को डायरेक्ट ग्लोबल कनेक्शन मिल जाएगा। विदेशी उड़ानों के लिए सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजधानी पटना एवं सारण जिला समेत पूरे उत्तर बिहार के क्षेत्र की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान बनेगा।
सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण से राजधानी पटना के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव कम होगा। बीते कुछ सालों से पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण से यह दबाव कम होगा। इससे आने वाले समय में बड़े हवाई जहाजों के आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
इस एयरपोर्ट के निर्माण से व्यापार के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सोनपुर का मेला दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से सोनपुर मेले में बाहरी टूरिस्टों की संख्या में इजाफा होगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर स्थानीय लोगों को मिलेंगे। सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण से इलाके में टूरिस्ट लॉज, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे का निर्माण होगा। ट्रांसपोर्ट सेक्टर की गतिविधियां बढेंगी। इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
संकेत मिले हैं कि सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया को तेज गति से शुरु किया जाएगा। जल्द ही जमीन अधिग्रहण और बाकी के तकनीकी कार्य भी जल्द प्रारंभ हो सकते हैं। बिहार के आधारभूत संरचना के विकास में यह एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0