15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में सरकार का ऐलान

एमएलसी बृजवासी ने कहा कि डीजे की तेज आवाज से कई लोगों की हर्ट अटैक से मृत्यु तक हो चुकी है। वहीं शादी विवाह में हर्ष फायरिंग का मुद्दा भी एमएलसी ने उठाया। उन्होंने कहा कि जिन गाड़ियों पर डीजे लगा रहता है, उस पर न तो कोई नंबर होता है और न कोई वैध पहचान। इसकी वजह से अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Feb 19, 2026 - 19:04
Feb 19, 2026 - 19:11
 0  0
15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में सरकार का ऐलान
Source: Google

Bihar DJ News बिहार विधान परिषद में आज शादी विवाह में बजने वाले डीजे को लेकर सरकार की ओर से बड़ा ऐलान हुआ। निर्दलीय विधान पार्षद वंशीधर बृजवासी ने सदन में डीजे बजाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इन दिनों शादी विवाह का सीजन है। शादियों में इतनी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है कि लोगों की परेशानियां इससे बढ़ रही है। 

एमएलसी बृजवासी ने कहा कि डीजे की तेज आवाज से कई लोगों की हर्ट अटैक से मृत्यु तक हो चुकी है। वहीं शादी विवाह में हर्ष फायरिंग का मुद्दा भी एमएलसी ने उठाया। उन्होंने कहा कि जिन गाड़ियों पर डीजे लगा रहता है, उस पर न तो कोई नंबर होता है और न कोई वैध पहचान। इसकी वजह से अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। 

इस मामले पर सरकार की ओर से परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने जवाब देते हुए साफ किया कि अगले 15 दिनों के अंदर राज्य में बिना परमिशन डीजे बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिहार को डीजे मुक्त बनाने का ऐलान किया। मंत्री ने कहा कि बिना लाइसेंस के चल रहे डीजे वाहनों को जब्त किया जाएगा। 

मंत्री ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाएगा। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा , उन पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। सदन में चेतावनी भरे लहजे में मंत्री ने कहा कि हम राज्य को डीजे मुक्त बनाएंगे लेकिन उसके बाद कोई यह नहीं कहेगा कि शादी विवाह में डीजे बजाने की अनुमति प्रदान की जाए। 

वहीं राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शादी विवाह में अगर डीजे नहीं बजेगा तो लगेगा कि किसी की लाश को लेकर हमलोग श्मशान घाट जा रहे हैं। शादी विवाह में डीजे बजता है तो अच्छा लगता है। कानून तो दहेज प्रथा को लेकर भी बना हुआ है, शराब को लेकर भी बना हुआ है। कोई मानता है क्या ? सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और रामनवमी जैसे त्योहारों में भाजपाई लोग 20,30 डीजे लेकर चलता है, रोक उस पर लगनी चाहिए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News