BJP में शामिल होने की खबरों पर खेसारी लाल यादव का जवाब...
खेसारी लाल यादव ने राजनीति में जाने की तमाम संभावनाओं को खारिज किया और खुद को सिर्फ एक कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है। वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रहे हैं। वो अब राजनीति नहीं करेंगे। राजनीति में बहुत झूठ बोलना पड़ता है। यहां सच बोलने वाले इंसान का कोई मतलब नहीं है।
Khesari Lal Yadav News भोजपुरी फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार और जाने माने गायक खेसारी लाल यादव का राजनीति से मन भर गया है या यूं कह लें कि मन उचट गया है। हालांकि राजनीति में इतनी जल्दी हार नहीं माननी चाहिए। हार और जीत जीवन का क्रम है। राजनीति भी इससे कहीं अलग नहीं है। खेसारी लाल यादव ने पिछला बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन वो जीत नहीं पाएं। इसके बाद से ही लगातार खेसारी खुद को राजनीति के लिए अयोग्य बताते आए हैं।
हालांकि खेसारी लाल यादव ने यह भी कहा है कि अगर उन्हें कही चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया तो वो जरुर जाएंगे। चाहे उन्हें बीजेपी बुलाए, राजद बुलाए या फिर कोई और दल ! खेसारी लाल यादव के यह कहने का क्या मतलब है, इसका अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं। जब चुनाव लड़ना हुआ तो उन्होंने राजद के टिकट पर लड़ा और जब हार गए तो वो किसी भी दल के प्रचार की बात कह रहे हैं।
किसी से खेसारी लाल यादव से पटना एयरपोर्ट पर सवाल पूछ दिया कि क्या वह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे तो खेसारी ने जवाब में कहा कि अगर कोई बुलाएगा तो वह चुनाव प्रचार के लिए जरुर जाएंगे, चाहे वो बीजेपी हो, आरजेडी हो या फिर कोई और दल !
खेसारी लाल यादव ने राजनीति में जाने की तमाम संभावनाओं को खारिज किया और खुद को सिर्फ एक कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है। वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रहे हैं। वो अब राजनीति नहीं करेंगे। राजनीति में बहुत झूठ बोलना पड़ता है। यहां सच बोलने वाले इंसान का कोई मतलब नहीं है।
BJP में शामिल होने का सवाल पूछे जाने पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं किसी भी पार्टी में और कहीं भी नहीं जा रहा हूं। मैं एक कलाकार हूं। मुझे कलाकार ही रहने दिया जाए। मैं सच बोलने वाला इंसान हूं। राजनीति में सच बोलने से काम नहीं चलता। अभी मैं जहां हूं, बहुत खुश हूं।
खेसारी लाल यादव ने यह भी कहा कि वो चुनाव लड़ चुके हैं और चुनाव लड़ने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि राजनीति में सच बोलने वाले लोग और सच्चाई की कोई जगह नहीं है। अब उनका फोकस सिर्फ उनके काम पर है और वो सिर्फ संगीत पर ध्यान देना चाहते हैं।
खेसारी लाल यादव ने पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के बयान पर भी कहा कि कोई भी हमेशा स्टार नहीं रहता। यह प्रकृति का नियम है। तेजप्रताप यादव ने कुछ दिन पहले कहा था कि स्टार हमेशा स्टार नहीं रहता। खेसारी ने कहा कि यह तय है। आज कोई स्टार है तो कल कोई और होगा। समय परिवर्तनशील है। समय बदलता रहता है। धूप के बाद बारिश का आना तय है। आज की तारीख में जो प्यार उन्हें मिल रहा है, उससे वो बेहद खुश हैं।
भोजपुरी का पाॅवर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह उनका पारिवारिक मसला है। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। एक बार पहले कुछ बोल गया तो काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। खेसारी लाल यादव ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी भी एक बेटी है, इसलिए ऐसे मामलों पर मैं बोलना उचित नहीं समझता।
Bihar Assembly Election Result बता दें कि खेसारी लाल यादव ने 2025 का विधानसभा चुनाव छपरा विधानसभा क्षेत्र से लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के टिकट पर लड़ा था। उन्हें भाजपा की छोटी कुमारी ने 7600 वोटों से हरा दिया। छोटी कुमारी को जहां 86845 वोट मिले तो वहीं खेसारी लाल यादव को 79245 वोट ही मिल सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0