IPL में धमाका अब नजरें वर्ल्ड कप पर—क्या चयनकर्ता साई सुदर्शन पर करेंगे भरोसा?
हर साल IPL में कुछ नए और उभरते हुए खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाते हैं। इस साल भी एक ऐसा खिलाड़ी नजर आ रहा है, जिसने अपनी शानदार और मजबूत परफॉर्मेंस से भारतीय टीम

हर साल IPL में कुछ नए और उभरते हुए खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाते हैं। इस साल भी एक ऐसा खिलाड़ी नजर आ रहा है, जिसने अपनी शानदार और मजबूत परफॉर्मेंस से भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश की है। वह खिलाड़ी है साई सुदर्शन, जो अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं।
गुजरात टाइटंस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन
साई सुदर्शन इस साल IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 329 रन बनाए हैं, जिनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 31 चौके और 13 छक्के लगाए हैं और उनका औसत 54.83 है, जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 151 के करीब है। इस साल वह IPL में रन बनाने की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों में वह पहले नंबर पर हैं।
साई सुदर्शन ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ IPL करियर की शुरुआत की थी। तब से वह इस टीम के अभिन्न सदस्य बने हुए हैं। अब तक उन्होंने 31 मैचों में 1363 रन बनाए हैं, जिनका औसत 48.67 और स्ट्राइक रेट लगभग 141 है। उन्होंने एक शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। इस साल उनका खेल बिल्कुल अलग स्तर पर नजर आ रहा है।
टीम इंडिया के लिए डेब्यू, लेकिन मौके कम मिले
यह सच है कि साई सुदर्शन ने अब तक भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया है। उन्होंने भारत के लिए तीन वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 127 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने जुलाई 2024 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था, लेकिन उस मैच में वह बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। इसके बाद, उन्हें कोई अन्य टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन जिस तरह से वह अब बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही भारत के लिए नियमित रूप से खेलते नजर आ सकते हैं। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी है, और यह संभावना है कि चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज नहीं करेंगे और वह वहां भी खेलते दिखाई देंगे। कुल मिलाकर, साई सुदर्शन ने अपनी परफॉर्मेंस के साथ मजबूत दावेदारी पेश की है, लेकिन यह देखना बाकी है कि बीसीसीआई चयन समिति उनका क्या विचार करती है।
What's Your Reaction?






