केरल : निकाय चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत
दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्यों में से एक केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF बढ़त बनाए हुए हैं।
केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ गए हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF बढ़त बनाए हुए हैं। माना जाता है कि जो पार्टी इस निकाय चुनावों में आगे रहती है, विधानसभा चुनाव में सरकार भी उसी की बनती है।
केरल के 06 नगर निगमों में से 04 पर कांग्रेस की बढ़त है। 01 पर लेफ्ट तो 01 पर एनडीए आगे हैं।
14 जिला पंचायतों में 07 पर कांग्रेस, 06 पर लेफ्ट और 01 पर अन्य आगे हैं।
86 नगर पालिकाओं में 48 पर कांग्रेस और 30 पर लेफ्ट आगे है।
152 ब्लॉक पंचायतों में से 72 पर कांग्रेस, 64 पर लेफ्ट और 01 पर एनडीए आगे है।
941 ग्राम पंचायतों में से 362 पर लेफ्ट, 336 पर कांग्रेस और 27 पर एनडीए आगे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0