GT vs MI: हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल का ‘इगो क्लैश’ या टीम के लिए रणनीति का हिस्सा?

GT vs MI: IPL 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही गुजरात की टीम का सफर खत्म हो गया, जबकि मुंबई

May 31, 2025 - 12:35
 0  0
GT vs MI: हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल का ‘इगो क्लैश’ या टीम के लिए रणनीति का हिस्सा?

GT vs MI: IPL 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही गुजरात की टीम का सफर खत्म हो गया, जबकि मुंबई ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली। इस मैच में दो ऐसे मौके आए जब हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल के बीच दूरी साफ नजर आई। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के व्यवहार से ऐसा लग रहा था कि उनके बीच सब ठीक नहीं है। खासकर टॉस के वक्त गिल ने हार्दिक का हाथ नहीं मिलाया और जब गिल एलबीडब्ल्यू आउट हुए तो हार्दिक ने ज़ोरदार जश्न मनाया। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

टॉस के दौरान शुभमन गिल ने हार्दिक पंड्या का हाथ नहीं मिलाया

हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल दोनों भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे हैं। लेकिन इस IPL मैच के दौरान उनके बीच ठंडापन साफ नजर आया। सबसे पहले मैच के टॉस के वक्त जब हार्दिक ने गिल का हाथ मिलाने की कोशिश की तो गिल ने उनका हाथ न मिलाकर आगे बढ़ गए। ऐसा लग रहा था जैसे गिल ने जानबूझकर हार्दिक को अनदेखा किया हो। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया और लोगों ने इसे दोनों खिलाड़ियों के बीच "अहम का टकराव" या "झगड़े" के तौर पर देखा।

गिल के आउट होने पर हार्दिक का जश्न

टॉस के बाद जब शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे और उनका विकेट गिरा तो हार्दिक ने काफी ज़ोरदार जश्न मनाया। ऐसा जश्न देखकर कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या यह सिर्फ विकेट लेने की खुशी थी या हार्दिक गिल के खिलाफ कोई नाराज़गी दिखा रहे थे। हार्दिक का यह व्यवहार गिल के साथ उनके रिश्ते पर संशय पैदा करता है। इस वजह से फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञ भी चर्चा करने लगे कि क्या सच में दोनों के बीच कोई मनमुटाव है या ये सिर्फ मैदान पर खेल भावना का हिस्सा है।

शुभमन गिल अब इंग्लैंड में टीम के कप्तान

IPL खत्म होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। इस दौरे में टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है। 20 जून से शुरू होने वाली इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल भारत का नेतृत्व करेंगे। टीम का यह दौरा 4 अगस्त को खत्म होगा। ऐसे में अब सभी की निगाहें शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या के बीच संबंधों पर टिकी हैं कि क्या वे अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को भूलकर टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0