चिराग की एक बार फिर लग सकती है लॉटरी ! बिहार में एक और मंत्रालय....
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की ओर से बिहार की नीतीश सरकार में एक और मंत्री के शामिल होने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।
यूं तो बिहार की नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पिछले दिनों ही हो गया है लेकिन अब भी नीतीश कैबिनेट में 9 मंत्रीपद अब भी रिक्त है। खबरें आ रहीं हैं कि खरमास के बाद मंत्रिपरिषद का विस्तार हो सकता है। इस मंत्रिमंडल विस्तार पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पैनी नजर बनीं हुई है।
अभी बिहार कैबिनेट में टोटल 26 मंत्री हैं। इनमें भाजपा के 14, जदयू के 08, लोजपा के 02 और हम, रालोमो के एक एक मंत्री शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ कुल 36 मंत्री राज्य में बन सकते हैं। इस तरह से अभी 09 मंत्री और बनाए जाने हैं।
लोजपा रामविलास के इस वक्त 19 विधायक बिहार विधानसभा में चुन कर आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार फॉर्मूला तय किया गया है कि 6 विधायक पर 1 मंत्री बनाया जाएगा। ऐसे में चिराग पासवान की पार्टी को एक और मंत्री पद और मंत्रालय मिलने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि चिराग पासवान इस मसले पर खुल कर कुछ बोल नहीं रहे हैं लेकिन अंदरखाने उनकी चर्चा एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के साथ जारी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चिराग पासवान की पार्टी को बिहार सरकार में एक और मंत्री पद मिलता है अथवा नहीं !
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0