पटना के अभय रूस में विधायक हैं, कहानी दिलचस्प है !

Dec 5, 2025 - 19:04
 0  0
पटना के अभय रूस में विधायक हैं, कहानी दिलचस्प है !

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। इस दौरे के बीच एक नाम खूब चर्चा में है " अभय कुमार सिंह " का।

अभय कुमार सिंह रूस में विधायक हैं। अभय मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं। रूसी संघ में विधायक बनने वाले प्रथम बिहारी हैं अभय कुमार सिंह। अभय की बिहार से लेकर रूस तक की यात्रा बड़ी ही दिलचस्प है। 

वर्ष 1991 में अभय मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने के लिए रूस गए थें। वहां पर वो व्लादिमीर पुतिन की पार्टी " यूनाइटेड रशिया " के कुछ नेताओं के संपर्क में आए और यह संबंध इतना गहरा हुआ कि आज अभय रूस में विधायक बन गए हैं। 

अभय की स्कूली शिक्षा पटना के लोयोला स्कूल से हुई है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु वो कुर्स्क चले गए। वहां की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के बाद वो पटना लौट आए थें। उनकी इच्छा पटना में रहकर मेडिकल प्रैक्टिस करने की थी। 

विदेश से लौटने के बाद अभय का पटना में मन नहीं लगा या शायद हालात वैसे नहीं मिले जैसा की वो चाहते थें। वो वापस रूस लौट गए और वहां फार्मा बिजनेस के साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर में व्यापार शुरू कर दिया। 

अपने इंटरव्यू में अभय अक्सर कहते हैं कि वो मूलतः बिहारी हैं और राजनीति हम लोगों के DNA में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0